Breaking News

साढ़े चार महीने इन राशियों पर भारी, वक्री शनि करेंगे लाइफ में बखेड़ा

कर्मफलदाता शनि देव (vakri shani kumbh rashi ) आज रात से ऐसी चाल चलना शुरू करने वाले हैं, इसके चलते शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर ऐसा पड़ेगा कि इन राशियों के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। वक्री शनि इनकी लाइफ में बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं। हालांकि सामाजिक, प्राकृतिक और आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक टिप्पणी करने वाले ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि कुछ आसान शनि उपाय से ये जातक अपने ऊपर आने वाली आफत को टाल सकते हैं।

आज से चार नवंबर तक के लिए न्याय के देवता शनि हो जाएंगे वक्री
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार न्याय के देवता शनि जब सीधी चाल चलते हैं ( मार्गी होते हैं) तो शुभ फल प्रदान करते हैं लेकिन वे जब उल्टी चाल चलते हैं (वक्री होते हैं) तो अपना शुभ फल देने में असमर्थ हो जाते हैं यानी जब शनि उल्टी चाल चलते है, तो वह लोगों को बहुत पीड़ा देते है और यह लंबे समय तक असरकारी होता है क्योंकि शनि बहुत धीमी चाल से चलते हैं।
शनि 17 जून 2023 की रात्रि से वक्री होने जा रहे (vakri shani kumbh rashi) हैं और वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। ये दोबारा चार नवंबर 2023 को मार्गी होंगे, तब स्थितियां बदलेंगी।

देश दुनिया पर पड़ेगा असर
बता दें कि शनि ढाई वर्षों तक एक राशि में भ्रमण करते हैं, जैसा हम जानते हैं कि शनि का 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन हुआ था। इस समय उन्होंने मकर राशि से अपनी स्वयं की राशि यानी मूलत्रिकोण की राशि में प्रवेश किया था लेकिन अब शनि 17 जून की रात से उल्टी चाल चलना शुरू करने वाले हैं जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी और कुछ राशियों पर तो उनका अशुभ प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। इसका देश और दुनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर
यदि हम भारत के परिप्रेक्ष्य में देखें तो भारतवर्ष की कुंडली में शनि ग्रह नवम और दशम भाव का स्वामी ग्रह है और इस समय शनि दशम भाव में भ्रमण कर रहा है, वहां पर अब उल्टी चाल चलेगा। इसका देश की जनता पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ-साथ देश में लोगों के स्वास्थ्य और अर्थ संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है। इस दौरान शनि की दृष्टि भारत के पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगी।

No comments