गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल, नहीं तो बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

गर्भावस्था के दौरान हर महिला को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि एक छोटी सी गलती भी मां और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। हर महिला को पता होना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए फल खाना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि वे आपके इस महत्वपूर्ण समय को कठिन बना सकते हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि फलों के सेवन से शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है और इन्हें खाकर अच्छी सेहत भी हासिल की जा सकती है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा फल किस समय और किस दौरान नहीं खाना चाहिए। आज हम दो ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन हर गर्भवती महिला को करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फल आपकी गर्भावस्था को मुश्किल बनाने का काम कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
पपीते के बारे में आपने कई बार सुना होगा कि गर्भवती महिलाओं को इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि पपीता कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन गर्भावस्था के दौरान इस फल को खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। शरीर का तापमान बढ़ सकता है और बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पपीते में लेटेक्स भी होता है, जो गर्भाशय संकुचन और रक्तस्राव की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे गर्भपात भी हो सकता है। यही कारण है कि पपीता चाहे कच्चा हो या पका, हर महिला को गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनानास खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ सकता है और गर्भाशय ग्रीवा को नरम कर सकता है, जिससे समय से पहले प्रसव हो सकता है। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनानास खाने से बचना चाहिए।
No comments