Breaking News

Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि आज, ये है भोलेनाथ की पूजा की विधि, देखें मुहूर्त

Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि आज, ये है भोलेनाथ की पूजा की विधि, देखें मुहूर्त

Masik Shivratri 2023 Date: देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के अलावा मासिक शिवरात्रि का दिन भी उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि आज यानी 16 जून 2023 को है। आज के दिन शिव जी की पूजा का विधान है। इस दिन खासकर रात्रि प्रहर में पूजा करना शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन मध्यरात्रि में शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही भक्त की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। तो आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें पूजा और क्या है मुहूर्त

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 2023

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जून, शुक्रवार के दिन सुबह 08 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन 17 जून, शनिवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि के लिए निशिता पूजा का मुहूर्त महत्वपूर्ण होता है।

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर में उत्तम मुहूर्त 12 बजकर 22 मिनट से 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। वहीं रात में लाभ-उन्नति मुहूर्त 09 बजकर 51 मिनट से रात 11 बजकर 07 मिनट तक है। इसके अलावा निशिता पूजा का मुहूर्त देर रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक है।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और फिर शिव जी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें। दोनों की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ ही पूजा स्थान पर दीप प्रज्वलित करें। अगर घर पर शिवलिंग है तो दूध, और गंगाजल आदि से अभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। इसके अलावा पूजा करते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। अंत में भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।

No comments