Breaking News

Shani Vakri 2023: सावधान हो जाएं, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को होगी परेशानी

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक शनि देव बेहद ही अहम ग्रह हैं जिसने सही होने पर जातक का जीवन सुख समृद्धि से भर जाता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और वो हमेशा कर्मों के अनुसार ही फल भी देते है। अगर किसी व्यक्ति पर शनि देव की टेढ़ी नजर पड़ती है तो ये उस व्यक्ति के लिए काफी भारी होता है। शनि देव की टेढ़ी नजर जातक के जीवन को काफी कष्टों से भर देती है।

वहीं अगर शनि देव की कृपा किसी जातक को मिल जाती है तो उस व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। उसे हर क्षेत्र में तरक्की, सफलता मिलती और धन की कमी नहीं होती है। इस समय शनि देव अपनी राशि कुंभ में है। मगर आगामी 17 जून 2023 से शनि देव वक्री चाल चलेंगे और वो चार नवंबर 2023 तक वक्री रहेंगे। शनि देव की वक्री चाल के कारण लोगों के जीवन में भारी उथल पुथल मच जाती है। शनि देव की इस अवस्था में रहने के दौरान शनि देव संबंधित कार्यों में काफी विलंब होता है। इस समय लोगों को अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।

शनि देव की वक्री चाल से होगा इन राशि वालों को कष्ट

कर्क राशि
शनि देव की उल्टी चाल का असर कर्क राशि वालों पर होगा, जिसके फलस्वरूप उनकी मुश्किलों में इजाफा होगा। इन जातकों की सेहत पर नकारात्मक असर होगा और सेहत संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ेगा। आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना इस दौरान बन रही है। इस समय जातकों को निवेश करने से बचना चाहिए। इस समय खर्चों में इजाफा होगा तो बजट बनाकर चलना लाभदायक होगा। नौकरी में काम का बोझ अधिक होगा जिससे तनाव हो सकता है। इस दौरान अनचाही यात्रा के योग भी बन रहे है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को शनि की वक्री चाल का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के जातकों का मन काम में नहीं लगेगा, जो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच समझकर लें। आर्थिक मामलों में भी परेशानी हो सकती है और पैसा अटक सकता है। ऐसे में धन के मामलों में जोखिम लेना परेशान कर सकता है। व्यापार भी सोच समझकर करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए अगले चार महीने बेहद महत्वपूर्ण है। शनि देव का वक्री होना उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है और आर्थिक हानि हो सकीत है। जातकों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों में दुरिया आने की भी संभावना है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक रूप से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। ये कष्ट जातकों के व्यवहार में बदलाव ले आएंगे। इस दौरान वाणी से भी कटू वचन निकल सकते हैं जो घर का माहौल खराब कर सकते है। सेहत पर भी बुरा असर हो सकता है। धैर्य से काम लेना ही महत्वपूर्ण है। 

No comments