Suryakumar Yadav का करियर खा सकता है उनका ही जिगरी दोस्त, धोनी की तरह लगाता है शॉट
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं। उन्होंने एक बार नहीं कई बार अपने बल्ले का जादू दिखा कर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब इसी बीच एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल बात यह कि आईपीएल 2023 में एक खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद फैंस को ऐसा लगता है कि, वह आने वाले समय में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का करियर खा जाएगा।
हालांकि वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि खुद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का काफी अच्छा दोस्त है और उनके साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल भी खेलता नजर आ चुका है। हालांकि वह खिलाड़ी कौन है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Suryakumar Yadav का करियर खा सकता है उनका दोस्त
वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तिलक वर्मा है। जिन्होंने इस साल आईपीएल के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया था। उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता है कि वह आने वाले समय में अपने ही जिगरी दोस्त और दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का कार्य खा जाएंगे। क्योंकि तिलक वर्मा भी सूर्यकुमार यादव की तरह चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की तरह ही लंबे लंबे शॉट खेलने में माहिर है।
तिलक वर्मा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंदाज़ में लंबे शॉट खेलने में भी माहिर हैं। तिलक वर्मा के इंडियन प्रीमियर लीग के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2022 में आईपीएल मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। उनको मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपए की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2022 में उन्होंने कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमे उन्होंने 36 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए थे। वहीं इस साल तिलक वर्मा ने एमआई की तरफ से 11 मुकाबले खेले थे, जिसमें बाय 42 की औसत से 383 रन बनाए थे।
No comments