Breaking News

50 साल बाद गुरु और मंगल ने बनाया ‘नवपंचम राजयोग’, इन 4 राशि वालों के लिए बना ये योग

50 साल बाद गुरु और मंगल ने बनाया ‘नवपंचम राजयोग’, इन 4 राशि वालों के लिए बना ये योग

ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह ने नवपंचम राजयोग बनाया है और गुरु ग्रह अभी युवा अवस्था में गोचर कर रहे हैं। साथ ही यह राजयोग वर्षों बाद बन रहा है। जिससे 4 राशि के जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

नवपंचम राजयोग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के त्रिकोण में सिंह राशि में विराजमान हैं। साथ ही उन पर गुरु की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों के पद और प्रभाव में वृद्धि होगी और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो काम रुके हुए थो वो बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में मंगल ग्रह केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाते हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में बुद्धि और करियर के स्वामी है। इसलिए इस समय आप बुद्धि से करियर को चमकाएंगे। वहीं मंगल ग्रह धन स्थान पर बैठे हैं। साथ ही इस समय आपको धनलाभ होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर और पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो लोग सेना, पुलिस से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा। वहीं जो लोग इंजीनियरिंंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको भी इस समय आशातीत सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

नवपंचम राजयोग सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार की दृष्टि से फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन किसी तीसरे की एंट्री से थोड़ा तनाव होने के चांस हैं। लेकिन आपकी राशि से भाग्य स्थान में देवगुरु बैठ गए हैं। इसलिए इस समय आपका साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। लोग आपसे जुड़ेंगे। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपके पंचम भाव में देव गुरु हैं और भाग्य स्थान में मंगल ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय हो सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती हैं। वहीं इस समय आप कहीं की यात्रा कर सकते हैंं। आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं लव लाइफ की बात करें तो दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। इस समय छात्र किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।


No comments