सावन में इन चीजों का सपने में दिखना माना जाता है लाभकारी, बरसेगी मां लक्ष्मी और भोलेनाथ की कृपा
Sawan 2023: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है और यह 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। शास्त्रों में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि श्रावण मास में ही देवता और असुरों ने समुद्र मंथन किया था और उसमें से निकले हलाहल विष को पीकर भगवान शिव ने मानव जाति का कल्याण किया था। इसलिए इस महीने भक्तगण भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना करते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सावन में इस महीने में सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, त्रिशूल या अन्य चीजों को दिखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में सांप का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सावन के दौरान सपने में सांप का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
नंदी के दर्शन होना
सावन के दौरान नंदी के दर्शन करना मंगलकारी माना गया है। क्योंकि नंदी भोलेनाथ के गण हैं और साथ ही उनके वाहन भी हैं। इसलिए अगर आप नंदी देखते हैं तो आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ा हुआ कोई समाचार मिल सकता है।
त्रिशूल दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सावन के दौरान त्रिशूल का सपने में दिखना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। इसलिए त्रिशूल दिखने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। साथ ही कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है।
सपने में भोलेनाथ की दर्शन करना
अगर सावन के महीने में आपको सपने में भगवान शिव के दर्शन होते हैं। तो यह एक बेहद शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि भगवान शिव आप पर प्रसन्न हैं। साथ ही आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। अगर कोई कुंवारी कन्या सपने में शिवलिंग के दर्शन करती है तो समझो उसको विवाह का प्रस्ताव आने वाला है।

No comments