हिमाचल में बारिश से हाहाकार... चार NH सहित 604 सड़कें बंद, अब तक 158 की मौत

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में चार एनएच सहित 604 सड़कें बंद हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को खोलने के बाद भूस्खलन के कारण बंद हो रही हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दो जिलों को छोड़ बाकी जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर याातयात, संचार, बिजली और अन्य सेवाओं के प्रभावित होने का अनुमान है।
हिमाचल में बाढ़ से हाहाकार
शिमला सहित कई स्थानों पर दिन की शुरुआत बादलों व धूप के साथ हुई है। प्रदेश में नाहन में सबसे अधिक 45.8 मिलीमीटर, सोलन में 32.4, धैलाकुआं में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 5115.83 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कुल 66 भूस्खलन की घटनाएं और 47 बार अचानक बाढ़ आई है। इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। नाहन में 24 मिलीमीटर, सोलन में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सिरमौर में भहरी वर्षा हो रही है।
हिमाचल में बाढ़ से158 लोगों की मौत
प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है। 236 दुकानों के साथ 1648 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।
No comments