Breaking News

हिमाचल के कई भागों में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

हिमाचल के कई भागों में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और सताता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बार मानसून में 24 जून से 7 अगस्त तक प्रदेश में 6703.60 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हो चुका है। 216 लोगों की जान गई है। 248 लोग जख्मी हुए हैं। बाढ़ से 888 मकान ढह गए, जबकि 7603 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 80 और अचानक बाढ़ की 53 घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा 265 दुकानें व 2492 गोशालाओं को भी नुक्सान पहुंचा हुआ है।


No comments