Breaking News

चंद्रयान-3 की लैंडिग से दो घंटे पहले होगा फैसला, स्थितियां अनुकूल नहीं होने पर टल सकती है लैंडिंग

चंद्रयान-3 की लैंडिग से दो घंटे पहले होगा फैसला, स्थितियां अनुकूल नहीं होने पर टल सकती है लैंडिंग

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर अंतिम फैसला, 23 अगस्त की लैंडिंग से दो घंटे पहले लिया जाएगा। अगर मॉड्यूल की सेहत या चंद्रमा की परिस्थितियां, सफल और सुरक्षित लैंडिंग के अनुकूल नहीं हुईं तो ये प्रोसेस रोक दिया जाएगा और 27 अगस्त को फिर से लैंडिंग का प्रयास होगा। वैसे उन्होंने उम्मीद जताई कि 23 अगस्त को इसकी लैंडिंग में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

23 अगस्त का दिन तय

इसरो ने अब तक 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय तय कर रखा है। 23 अगस्त को सूर्य के पहली किरण के साथ ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच, इसरो ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो ने अपने ताजा ट्वीट में जानकारी दी कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर के बीच सम्पर्क हो गया है। चंद्रयान-2 चार साल पहले छोड़ा गया था और तब से चंद्रमा की कक्षा के चक्कर काट रहा है।

देश के लिए महान पल: करीना कपूर

जानी-मानी कलाकार करीना कपूर भी चंद्रयान-3 की लैडिंग को लेकर उत्साहित दिखीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये देश के लिए महान पल है और सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। मैं भी अपने बच्चों के साथ इसकी लैंडिंग को देखूंगी।


No comments