रात के समय भूल कर भी न करें ये 5 काम, हो सकता है भारी नुकसान

हिन्दू धर्मग्रन्थों में बहुत सारे ऐसे नियम बताए गए हैं जो आज भी उतने ही सच हैं जितने पहले हुआ करते थे। इनमे से कुछ नियम हमारी दिनचर्या से संबंधित होते हैं तो कुछ नियम पूजा-पाठ से तो कुछ का सीधे-सीधे हमारे भले-बुरे से संबंध होता है। अगर हम इन नियमों का सही से पालन करें तो हमे किसी प्रकार को रोग या कष्ट नही होगा।
अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग किसी काम को करने से मना करते हैं तो हम उन्हे पुराने ख्यालों वाले मानकर उनका मजाक उड़ाते हैं। लेकिन हम भूल जाते हैं कि हमसे ज्यादा दुनिया उन बुजुर्गों ने देख रखी है। इसलिए उनके द्वारा कही गई बात को हमें गंभीरता से लेना चाहिए। जब घर के बुजुर्ग कहते हैं कि रात के समय ये काम मत करो तो हमे उनकी बात माननी चाहिए क्यूँकि पुराणों और शास्त्रों में भी ऐसे हीं कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। आइये जानते हैं इन्ही नियमों के बारे में।
1) किसी भी अन्जान व्यक्ति से न मिलें
रात के समय किसी भी स्त्री को पराये पुरूष से या पुरूष को परायी स्त्री से नही मिलना चाहिए। इसके अलावा बुरी संगत वाले लोगों से भी रात के समय मिलने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों से रात के समय मिलने पर किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।
2) रात के समय शमशान के पास न जाएं
अगर ज्यादा जरूरी न हो तो रात के समय भूलकर भी शमशान या कब्रिस्तान के पास न जाएं। रात में इन जगहों पर नाकारात्मक उर्जा बहुत भारी मात्रा में होती है और वहाँ से गुजरने पर आप भी उनके चपेट में आ सकते हैं या आपका कुछ नुकसान हो सकता है।
3) सोने से पहले न लगाएं परफ्यूम
रात को सोने से पहले परफ्यूम, डियो या इत्र न लगाएं। ऐसी मान्यता है कि रात में ऐसे सुगन्धित पदार्थ को लगाने से नाकारात्मक शक्तियाँ और उर्जा तेजी से उस व्यक्ति की तरफ आकर्षित होती है जिसने ये परफ्युम लगा रखा होता है। इसलिए बुजुर्ग भी कहते हैं कि रात के समय हमेशा अपने हाथ-पैर और मूँह धोकर सोना चाहिए।
4) बाल खुले रख कर न सोएं
लड़कियों को रात के समय अपने बाल खुले रखकर कभी नही सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रात में बाल खुले रख कर सोने वाली लड़कियों की तरफ नाकारात्मक शक्तियाँ आकर्षित होती हैं और लड़कियों को अपने प्रभाव में ले लेती हैं। इसके अलावा लड़कियों को बाल खुले रख कर किसी चौराहे, शमशान और कब्रिस्तान या ऐसी किसी जगह नही जाना चाहिए जहाँ नाकारात्मक उर्जा बहुत ज्यादा हो।
5) रात को चौराहे पर न घुमें
कभी भी रात को चौराहे पर नही घूमना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चौराहे के आसपास नाकारात्मक उर्जा बहुत ज्यादा होती है और रात के समय यह उर्जा बहुत ज्यादा बढ जाती है। इसके अलावा आपने यह भी देखा होगा कि रात में लोग चौराहे पर दीपक जलाते हैं या टोना-टोटका कर के डाल देते हैं। इसलिए रात में चौराहे पर जाने से बचना चाहिए विशेषकर गर्भवती औरतों को तो बिल्कुल भी ऐसी जगह पर नही जाना चाहिए।
No comments