Breaking News

खाली पेट लहसून का सेवन करने के 7 बेमिसाल फायदे के बारे में जानिए

खाली पेट लहसून का सेवन करने के 7 बेमिसाल फायदे के बारे में जानिए

हमारे आस-पास कई ऐसी स्वास्थ्यवर्धक चीजें मौजूद हैं जिन्हे हम नियमित रूप से अपने खाने में शामिल करें तो हम कई रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के कारण हम इन चीजों का सही इस्तेमाल नही कर पाते हैं। ऐसी हीं चीजों में से एक है लहसून। हमारे किचन में पाया जाने वाला लहसून कई रोगों की रामबाण दवा है।

अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो इसके कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं लेकिन इसके बारे में कुछ ही लोगों को पता होता है। लहसुन एक चमत्कारी चीज है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं और अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो आप इसके कई सारे फायदे पा सकते हैं।Source

लहसून का ज्यादातर प्रयोग हमारे खाने में होता है। इसमे सल्फर और एलिसिन नामक यौगिक मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए एन्टी-बायोटिक का काम करते हैं। इसके अलावा इसमे प्रोटीन, एन्जाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन जैसे जरूरी तत्व भी पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे नेचुरल एंटी-बायोटिक भी कहा जाता है। ये कई तरह के संक्रमण को दूर करने में कारगर होता है साथ ही इसमें हीलिंग का भी गुण होता है। आइये जानते हैं खाली पेट लहसून खाने के जबर्दस्त फायदों के बारे में।

खाली पेट लहसून का सेवन करने के फायदे:-

1) अगर आपका पेट साफ नही रहता है या कब्ज की स्थिति बनी रहती है तो रोज लहसून की 2-3 कली खाने पर आपको बहुत फायदा मिलेगा। दरअसल लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है, साथ ही ये पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट इसे खाते हैं तो न सिर्फ आपका पेट साफ होगा बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होगा।

2) अगर आपको हाई ब्लडप्रेशन की समस्या है तो आपको रोज खाली पेट लहसून का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और दिल की सेहत भी बनी रहती है।

3) खाली पेट लहसून का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है जिससे आपकी धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है और रक्त सुचारू रूप से दिल तक पहुँचते रहता है। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो रोज लहसून की 2-3 कली खाने से आपको दिल का दौरा पड़ने की संभावना लगभग ना के बराबर हो जाती है।

4) लहसून हमारी पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है जिससे हमें खुल कर भूख लगती है। अगर आप भी भूख न लगने की समस्या से पीड़ित हैं तो आज से ही खाली पेट लहसून खाना शुरू कर दीजिए।

5) लहसून एक दर्द निवारक का भी काम करता है इसलिए खाली पेट लहसून का सेवन करने से आप जोड़ों एवं दांतों के दर्द से भी बचे रहेंगे। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

6) लहसून में सेलेनियम होता है जो पुरूषों में फर्टिलिटी को बढाता है और नपूंसकता को दूर करने में सहायक होता है।

7) इसमे मौजूद एलिसिन हमारे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज कर देता है जिससे हमे अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सेवन का तरीका

अगर आप पहली बार लहसून का सेवन कर रहे हैं तो एक या दो छोटी कली का छिलका उतार कर उसको बारीक टूकड़ों में काट लें। फिर सुबह-सुबह खाली पेट पानी से निगल लें। अगर आप इसे चबा कर खाएंगे तो और भी अच्छा रहेगा। इसे खाने के बाद आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं-पियें। कुछ दिनों के बाद आप चाहें तो कली की मात्रा बढा सकते हैं लेकिन फिर भी अधिकतम 2-3 कली से ज्यादा न खाएं।


No comments