Breaking News

रावण की मृत्यु की पश्चात मंदोदरी का हुआ क्या हाल, यहां जानें

रावण की मृत्यु की पश्चात मंदोदरी का हुआ क्या हाल, यहां जानें

सनातन धर्म की पवित्र श्री राम गाथा यानी रामायण के अनुसार, मंदोदरी लंकापति रावण की पत्नी थी। महाकाव्य रामायण में मंदोदरी का चरित्र बेहद ही पवित्र और नैतिक दिखाया गया है। जब लंकापति रावण सीता का हरण कर उन्हें लंका लेकर आता है, तब रावण की पत्नी यानी मंदोदरी उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं और मां सीता का पूर्ण आदर के साथ वापिस श्रीराम के पास पहुंचने के लिए बोलती हैं।

मंदोदरी ने किया विभीषण से विवाह-


मंदोदरी ने रावण को यह लाख बार समझाया कि किसी पराई स्त्री पर बुरी नजर रखना या उसका अपहरण करना अपराध है। इसके बावजूद भी रावण ने उसकी एक ना मानी और माता सीता का हरण किया। जिसके बाद भगवान श्री राम के हाथों रावण की मृत्यु हुई। रावण की मृत्यु के बाद मंदोदरी का क्या हाल हुआ? इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। रावण की मृत्यु के पश्चात मंदोदरी को अपने देवर विभीषण के साथ विवाह करना पड़ा था। 

प्रचलित एक कथा के अनुसार, रामायण युद्ध में लंका में केवल दो ही लोग जिंदा बचे थे एक विभीषण और दूसरा मंदोदरी। रावण की मृत्यु के बाद मंदोदरी विधवा हो गई। इसके बाद श्रीराम ने मंदोदरी को लंका की महारानी बने रहने और अपना साम्राज्य चलाने के लिए एक सलाह दी, कि वे अपने देवर विभीषण से शादी कर ले। पहले तो लंका की महारानी मंदोदरी ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर दिया, लेकिन बाद में इस प्रस्ताव को स्वीकार कर अपने देवर विभीषण के साथ विवाह किया और लंका का राजपाठ संभाला। इस बात का जिक्र रामायण में बहुत कम है, कि रावण की मृत्यु के बाद आखिर मंदोदरी का क्या हुआ।

दूसरी प्रसिद्ध मान्यता के अनुसार, रावण की मृत्यु के पश्चात मंदोदरी विधवा जीवन को स्वीकार न कर सकीं और अध्यात्मिक में डूब गई। इसके बाद मंदोदरी ने अपना संपूर्ण जीवन धार्मिक प्रथाओं के लिए समर्पित कर दिया।


No comments