Breaking News

भूलकर भी अपनी पत्नी से शेयर न करें ये बातें, सीधा रिश्ते पर पड़ेगा असर

भूलकर भी अपनी पत्नी से शेयर न करें ये बातें, सीधा रिश्ते पर पड़ेगा असर

आप तो जानते हैं कि महाज्ञानी चाणक्य कितने बड़े नीतिकार थे और उनकी नीतियों की वजह से ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के राजा बन पाए थे। चाणक्य की नीतियां आज के समय में लोगों को सीख देती हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, सफलता, विवाह, और व्यापार जैसे विभिन्न मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने शादी जैसे रिश्ते को लेकर भी अनेक बातें बताई है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। इस रिश्ते में प्यार का होना बेहद जरूरी होता है इसके साथ ही यह रिश्ता विश्वास की नीव पर टिका होता है। लेकिन जीवन में कुछ ऐसी बातें भी होती है जिन्हें आपको अपने साथी यानी पति-पत्नी के एक दूसरे छिपा कर भी रखना चाहिए। आइये जाने ऐसी कौनसी बातें हैं जो एक पति को अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए।

1. कमाई आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमाई की बात भी कभी किसी से नहीं बतानी चाहिए। कि आप कितना पैसा कमा रहे हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को अगर अपने पति की कमाई के बारे में पता चल जाए तो वह उन्‍हें खर्च करने पर रोकने लगती हैं इसके साथ ही खुद भी अपने खर्चे बढ़ा लेती हैं।

2. आपकी कमजोरी 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कोई भी कमजोरी अपने जीवन साथी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपकी पत्नी को बोलने का मौका मिल जाता है। इसे अपनी पत्नी से आपको छिपा कर रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि किसी भी पति पत्नी को एक दूसरे की कमजोरी का पता चल जाता है तो वह उसका फायदा उठा सकता है।

3. बेइज्जती आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आपकी कही भी किसी भी प्रकार की कोई भी बेइज्जती (इंसल्ट) हो जाती है तो आपको इसे अपने पार्टनर के साथ कभी नहीं शेयर करना चाहिए। दरअसल जीवन में कभी भी कहासुनी होने पर या फिर बुरा समय आने पर पत्नी उस अपमान की बात याद दिलाकर बुरा भला बोल सकती हैं। इससे आपको भी इस चीज का बुरा लग सकता है।

4. दान आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप कही दान कर रहे हैं तो यह बात आपको अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि यह आपके बीच विवाद का कारण बन सकती है। दरअसल धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि दान इतना गुप्‍त होना चाहिए कि यह दाएं से बाएं हाथ को भी पता नहीं चलनी चाहिए। इसलिए इसे अपने मन में ही रखना चाहिए।


No comments