सुबह-सुबह किए ये काम करने से खिंची चली आती हैं धन की देवी
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। हर कोई चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से न सिर्फ देवी लक्ष्मी की कृपा होती है बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। वास्तु के ये उपाय सुबह के समय करने से पूरा दिन अच्छा बीतेगा। साथ ही यह घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखता है और नकारात्मकता को दूर करता है। आइए जानते हैं चलिए जानते है इन उपायों के बारे में।
तुलसी में जल चढ़ाएं
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए रोज सुबह उठकर स्नान करें और तांबे की बाल्टी से तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। इस दौरान पौधे में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है।
भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार सुबह उठकर स्नान करने के बाद कलश में सिन्दूर और फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही पूरा घर स्वस्थ रहता है.
तिलक लगाना
शास्त्रों के अनुसार, रोज सुबह पूजा करने के बाद अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। शास्त्रों में इसे काफी शुभ माना गया है। चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है और काम में मन प्रसन्न रहता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
नमक के पानी से पोछा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रोज सुबह सफाई करते समय घर के पानी में नमक मिलाते हैं, तो इससे नकारात्मकता दूर हो जाएगी और देवी लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर हमेशा बनी रहेगी।
घर के मुख्य द्वार को साफ करें
घर का कूड़ा रोजाना साफ करके मुख्य द्वार पर छोड़ने की गलती न करें। इससे ना सिर्फ घर का दरवाजा गंदा दिखता है बल्कि मां लक्ष्मी भी नाराज होकर चली जाती हैं।
No comments