Breaking News

शिमला मंदिर भूस्खलन हादसा : HPU की प्रोफेसर मानसी सहित तीन के शव बरामद

प्रोफेसर मानसी सहित तीन लोगों के शव बरामद

जहां देश के सभी लोग आज़ादी का उत्स्व मना रहे हैं। तो वहीं राजधानी शिमला में समरहिल के शिव मंदिर में हुए भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों के लिए रेकयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि हादसे में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर लापता थे। पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हैं। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो महिलाएं और एक पुरुष का शव बरामद किया गया है। इसमें एक शव प्रोफेसर मानसी का बरामद हुआ है और दूसरी मृतक की पहचान रेखा के रूप में हुई है। लेकिन अभी मलबे से मिले पुरुष की कोई पहचान नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मानसी जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की निवासी थी। एचपीयू से पहले यह कॉलेज कैडर में नाहन कॉलेज में तैनात रही। बताया जा रहा है कि मानसी के पति हरीश वर्मा की भी भूस्खलन में मौत हुई है। हरीश का शव पिछले कल बरामद कर लिया गया था। यह दम्पति समरहिल के एमआई रूम में रह रही थी। सोमवार को जलाभिषेक के लिए दोनों दम्पति मंदिर पहुंचे कि भूस्खलन हो गया और दोनों मलबे की चपेट में आ गए।

मलबे से बरामद हुई एक अन्य महिला रेखा का शव बरामद किया है। रेखा के पति प्रेम लाल शर्मा भी एचपीयू में गणित के प्रोफेसर थे। किन्तु रेखा के पति और बेटा अभी भी लापता हैं। आदित्य नेगी डीसी शिमला ने बताया कि अभी तक 11 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं।


No comments