Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के ये 35 रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे

ऑस्ट्रेलिया के ये 35 रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जिसका जिक्र होने पर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि यह देश है या महादेश। लेकिन असल में यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो महादेश भी है। दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महादेश है। इसके खूबसूरत बीचेस, घास के मैदान, आर्किटेक्चर्स इत्यादि की खूबसूरती देखकर हीं किसी ने कहा है कि There is nothing like Australia यानि ऑस्ट्रेलिया जैसा दूसरा कोई देश नहीं है और ये सच भी है। तो दोस्तों, आज हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया के बारे में कुछ खास रोचक फैक्ट्स जो शायद आपको भी न पता हो।

ऑस्ट्रेलिया के 35 रोचक तथ्य

1) दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित ऑस्ट्रेलिया का पूरा नाम कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया है। एक समय यह देश भी ब्रिटेन का गुलाम हुआ करता था। लेकिन अब यह एक आजाद देश है। हालांकि आज भी इस देश में पार्लियामेंट्री कॉन्स्टीट्यूशनल मोनार्की है यानि यहाँ लोकतंत्र होने के साथ-साथ राजशाही भी है। ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय यहाँ के किंग हैं।

2) ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 76,92,024 वर्ग किलोमीटर है और एरिया के हिसाब से यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े देश की जनसंख्या महज 2,64,50,000 है यानि ऑस्ट्रेलिया हमारे देश भारत से एरिया में ढाई गुना बड़ा है लेकिन इसकी जनसंख्या हमारे देश की जनसंख्या का महज 2 परसेंट ही है।

3) अगर आपसे कोई पूछे कि ऑस्ट्रेलिया की राजधानी का नाम बताओ तो आप क्या कहेंगे? मेलबर्न, एडिलेड या सिडनी। अगर मैं आपसे कहूँ कि आपके सारे जवाब गलत हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा। भले हीं ये तीनों शहर बहुत फेमस हैं लेकिन असल में ऑस्ट्रेलिया की राजधानी का नाम कैनबरा है।

4) बात करें इकोनॉमी की तो ऑस्ट्रेलिया की नॉमिनल जीडीपी $1.708 ट्रिलियन है और यह दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। इस देश की पर कैपिटा इनकम 64,964 डॉलर प्रति व्यक्ति है।

5) ऑस्ट्रेलिया की करेंसी का नाम ऑस्ट्रेलियन डॉलर है और आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि आज 21 अप्रैल 2023 तक 1 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की कीमत भारत के 55.11 रूपए के बराबर है।

6) बात करें धर्म की तो ऑस्ट्रेलिया की 43.9% आबादी क्रिश्च्यनिटी को फॉलो करती है, 3.2% आबादी इस्लाम को, 2.7% लोग हिन्दूइज्म को मानते हैं जबकि 2.4% लोग बुद्धिज्म को फॉलो करते हैं वहीं लगभग 44 प्रतिशत आबादी एथिस्ट है और किसी धर्म को नहीं मानती है।

7) अक्सर आपने न्यूजपेपर में पढा या टीवी न्यूज में सुना होगा कि एक पूरा का पूरा ऑस्ट्रेलिया हमारे देश में ट्रेन में ट्रैवल करता है। हम आपको बताना चाहेंगे कि ये बनी-बनाई बात नहीं बल्कि हकीकत है। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश में हर रोज लगभग तीन करोड़ लोग ट्रेनों में ट्रैवल करते हैं जो लगभग ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर है। अब तो आप समझ ही गए होंगे इस फेमस कहावत का मतलब।

8) ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महादेश भी है। यह चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। इसके एक तरफ हिन्द महासागर है तो दूसरी तरफ प्रशांत महासागर। ऑस्ट्रेलिया का कॉस्टलाइन यानि समुद्री तटरेखा 34,218 किलोमीटर लम्बा है जो इसे दुनिया का सातवाँ सबसे लम्बी समुद्री तटरेखा वाला देश बनाता है।

9) ऑस्टेलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है और इसके राष्ट्रीय चिन्ह पर भी कंगारू और एमू की तस्वीर लगी हुई है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो अपने राष्ट्रीय चिन्ह पर अंकित राष्ट्रीय पशु का भोजन के रूप में सेवन भी करता है।

10) कंगारू की बात चली है तो आज हम इस नाम के पीछे की एक बहुत ही मजेदार कहानी आपको बताते हैं। सन 1770 में ब्रिटिश यात्री सर जोसेफ बैंक्स और कैप्टन जेम्स कूक समुद्र में भटकते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुँचे तो वहाँ उन्होने एक ऐसे जीव को देखा जो बहुत तेज छलांग लगाता था।

जब उन्होने वहाँ के लोकल लोगों से उसका नाम पूछा तो उन लोगों ने अपनी भाषा में कहा – कंगारू। उन लोगों की भाषा में इसका मतलब था हम नहीं जानते हैं। लेकिन दोनों ब्रिटिशर्स ने समझा कि उस जीव का नाम कंगारू है और उन्होने उसे कंगारू नाम दे दिया। तब से उसे कंगारू कहा जाने लगा।

11) भले हीं यह देश कंगारूओं के लिए फेमस है लेकिन यहाँ भेड़ों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 15 करोड़ भेंडें रहती हैं जो इंसानों की आबादी से पाँच गुना ज्यादा है और आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि उन भेड़ों से 1 साल में निकले ऊन से अगर स्कार्फ बनाई जाए तो वो इतनी लम्बी होगी कि उससे पूरी पृथ्वी को 100 बार लपेटा जा सकता है।

12) ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10,000 समुद्री बीच है। इसका मतलब है कि यदि आप वहाँ रोज 1 बीच पर जाते हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया के सारे बीचेस को घूमने में आपको 27 वर्ष लग जाएंगे।

13) ऑस्ट्रेलिया को पहले न्यू हॉलैंड कहा जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि सन 1606 ईस्वी में डच यात्री विलियम जॉन्सजून ने इस देश की खोज की थी और उन्होने हीं इसे न्यू हॉलैंड नाम दिया था। बाद में ब्रिटिश यात्री “मैथ्यू फ्लिंडर्स” ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए “टेरा ऑस्ट्रेलिया (Terra Australia)” नाम का प्रस्ताव रखा था, जो बाद में ऑस्ट्रेलिया का वर्तमान नाम बन गया।

14) ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की खेल की राजधानी भी कहा जाता है। यहाँ हर सप्ताह किसी न किसी खेल का आयोजन होते रहता है। इतना ही नहीं, यहाँ की 70 प्रतिशत जनता भी इन खेलों में हिस्सा लेती है।

15) आपने हॉर्स रेसिंग, कैमल रेसिंग इत्यादि के बारे में तो सुना होगा लेकिन कभी कॉकरोच रेसिंग के बारे में सुना है? मैं शर्त लगा सकता हूँ बिल्कुल नहीं सुना होगा आपने। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में हर साल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ कॉकरोच रेसिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

16) ऑस्ट्रेलिया 1 जनवरी 1901 को ब्रिटेन की गुलामी से आजाद हुआ था लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह देश अपना नेशनल डे हर साल 26 जनवरी को मनाता है। अब आप पूछेंगे ऐसा क्यों, तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अंग्रेजों ने 26 जनवरी 1788 को ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया था और शायद यह देश आज भी अपनी गुलामी की यादों से खुद को अलग नहीं करना चाहता है।

17) जिस तरह भारत और पाकिस्तान में तनाव रहता है उसी तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैँड में भी तनाव की स्थिति रहती है। हालांकि इन दोनों देशों के बीच का तनाव भारत-पाकिस्तान जैसा नहीं है लेकिन फिर भी कई बार लोगों की उल्टी-सीधी हरकतें ऐसे तनाव को बढाने का काम करती है। जैसे एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने कुछ साल पहले Ebay पर न्यूजीलैंड को बेचने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में Ebay ने उस व्यक्ति का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।

18) जब भी हमारे देश में चुनाव होता है तो कुछ ज्यादा ही पढे-लिखे लोग इसे छुट्टी का दिन मानकर घूमने निकल जाते हैं। उनकी नजर में वोट देना फालतू का काम होता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं है। वहाँ वोट देना अनिवार्य है। अगर कोई वोट नहीं देता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। पहली बार वोट नहीं देने पर 20 डॉलर जबकि दूसरी बार वोट नहीं देने पर 50 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाता है।

19) आज पूरी दुनिया में महिलाएं वोट देने के मामले में पुरूषों से भी आगे है। लेकिन सबसे पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार न्यूजीलैंड ने दिया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया सन 1902 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला दूसरा देश बन गया था।

20) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बर्निंग माउंटेन नाम का एक पहाड़ है जिसके नीचे कोयले की एक ऐसी खदान भी है जो पिछले 5500 वर्षों से सुलग रही है।

21) इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा पहाड़ भी है जिसका नाम माउंट डिसअप्वायंटमेंट है। इसके इस नाम के पीछे एक मजेदार कहानी भी है। सन 1824 में 800 मीटर ऊँचे इस पहाड़ पर हेमिल्टन ह्यूम और विलियम होवेल ने चढाई की थी। उन्हे उम्मीद थी कि इस पहाड़ से उन्हे साउदर्न विक्टोरिया का पोर्ट फिलिप बे दिखाई देगा। लेकिन बड़ी संख्या में पेड़ों के होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। जिस कारण उन दोनों ने इसका नाम माउंट डिसअप्वायंटमेंट रख दिया।

22) ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हाईवे No. 1 दुनिया का सबसे लम्बा हाईवे है। इसकी लम्बाई करीब 14,500 किलोमीटर है और यह ऑस्ट्रेलिया के सभी समुद्री किनारों से गुजरते हुए पूरे देश का चक्कर लगाता है।

23) आपके यहाँ जब बल्ब फ्यूज होता है तो आप क्या करते हैं? मार्केट जाते होंगे, नया बल्ब खरीद कर लाया और घर आकर होल्डर में लगा दिया। यही करते होंगे न। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना मना है। वहाँ केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बिजली का बल्ब बदल सकता है और अगर आपने वहाँ खुद से बल्ब बदलने की कोशिश की तो आपको फाइन या सजा या दोनों हो सकता है।

24) आपके हाथ में जब कोई नया मोबाईल आता है तो सबसे पहला काम आप क्या करते हैं। आपमे से ज्यादातर का जवाब होगा कि उसका कैमरा चेक करने के लिए सेल्फी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे पहली सेल्फी कहाँ ली गई थी? जी हाँ, सही अनुमान लगाया आपने दुनिया की सबसे पहली सेल्फी ऑस्ट्रेलिया में ही ली गई थी।

25) ऑस्ट्रेलियाई लोग शराब बहुत ज्यादा पीते हैं। यहाँ प्रति वर्ष 1.35 खरब शराब की बोतलों का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई लोग प्रतिवर्ष औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते हैं।

26) जब भी किसी एरोप्लेन का एक्सीडेंट होता है तो सबसे पहले उसके फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानि ब्लैक बॉक्स की खोज की जाती है ताकि एक्सीडेंट के कारणों का पता चल सके। दोस्तों, आपको बताना चाहूँगा कि ब्लैक बॉक्स का अविष्कार ऑस्ट्रेलिया के डेविड वारेन ने सन 1958 में किया था।

27) ऑस्ट्रेलिया में 200 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलिया की अपनी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। वहाँ ज्यादातर लोग इंग्लिश बोलना ही पसंद करते हैं।

28) ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर को फॉक्स कैपिटल भी कहा जाता है। दरअसल इस शहर में लोमड़ियों की आबादी अच्छी खासी है। यहाँ प्रत्येक वर्ग किलोमीटर पर औसतन 10 लोमड़ियां पाई जाती हैं। इनकी वजह से कई बार आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

29) दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप इसी देश में पाए जाते हैं। दरअसल यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है जिस कारण यहाँ हल्की सर्दी और गर्मी रहती है और ऐसा मौसम सांपों के लिए सबसे अनुकूल होता है। यह देश दुनिया के 25 सबसे जहरीले सांपों में से 20 का घर है।

30) ऑस्ट्रेलिया में करीब 41 बड़ी और 4000 छोटी झीलें है जिनमे से एक है लेक हिलर झील। इस झील का पानी गुलाबी रंग का है और हैरानी इस बात की है कि आज तक वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि इसके पानी का रंग गुलाबी क्यों है।

31) दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी भी इसी देश में पाया जाता है। यह शुतुरमुर्ग और एमू के बाद तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह इतना खतरनाक है कि इंसानों को भी मारकर खा जाता है। इसलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे खतरनाक पक्षी के तौर पर दर्ज है।

32) ऑस्ट्रेलिया का द ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टान यानि कोरल रीफ है। इस रीफ में 3000 से अधिक चट्टानें है जबकि 350 से अधिक प्रवाल और 1500 से अधिक मछलियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यह रीफ इतना विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यही कारण है कि “The Great Barrier Reef” को दुनिया के सात अजूबों में से एक घोषित किया गया है।

33) ऑस्ट्रेलिया का शाही गान “God save the Queen (or King)” – 1984 तक ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान (National anthem) हुआ करता था, लेकिन अब यह केवल शाही परिवार की उपस्थिति में बजाया जाता है. अन्य अवसरों पर नया राष्ट्रगान “Advance Australia Fair” बजाया जाता है।

34) ऑस्ट्रेलिया खुले विचारों वाला देश है। यही कारण है कि अमेरिका और ब्रिटेन के बाद यहाँ Nude Beaches की संख्या सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, विचारों में जरूरत से ज्यादा खुलेपन के कारण इस देश में Wife Swapping आम बात है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हर हफ्ते कपल्स पार्टी का आयोजन होता है जिसमे वाइफ स्वैपिंग (Wife Swapping in Australia) यानि पत्नियों की अदला-बदली होती है। इसमे पति किसी और की पत्नी के साथ जबकि पत्नी किसी और के पति के साथ संबंध बना सकती है।

35) ऑस्ट्रेलिया एक बहुत हीं खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहाँ देखने लायक जगहों में सिडनी का Sydney Opera House जो दुनिया में अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, सिडनी हार्बर ब्रिज, न्यू साउथ वेल्स में स्थित ब्लू माउंटेन, द ग्रेट बैरियर रीफ, उलुरु काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी अकेली खड़ी चट्टान (Standing rock) आयर्स रॉक मौजूद है, दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आइलैंड क्वींसलैंड के पास स्थित फ्रेजर द्वीप इत्यादि के अलावा मेलबर्न, एडिलेड और ब्रिसबेन जैसे खूबसूरत शहरों में भी कई दर्शनीय स्थान है जहाँ टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है।

No comments