केसर इतना महंगा क्यों होता है | 1 gm Saffron की कीमत जानकर उड़ेंगे होश
Kesar Itna Mahanga Kyon Hota Hai इसका अंग्रेजी नाम Saffron होता है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने पीने की चीजों में किया जाता है इसे दुनिया का सबसे महंगा खाद्य पदार्थ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसका पौधा भी काफी कीमती होता है जो साल में महज एक या दो महीने के लिए उगता है।
विश्व की बहुत कम जगहों में केसर की खेती की जाती है और जहाँ तक भारत की बात करें तो यहाँ जम्मू के किश्तवाड़ और कश्मीर के पंपोर के सीमित इलाके सैफरन की खेती के लिए उपयोगी माने जाते हैं और यहाँ केसर की काफी पैदावार भी होती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि आप केसर की खेती कहीं भी कर सकते हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है क्योंकि इसकी पैदावार के लिए इसके अनुसार वातावरण होना आवश्यक है। जैसे भारत में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाके Saffron की खेती के लिए बेहतर माने जाते हैं। तो आज 1 किलो केसर की कीमत कितनी है यह भी जानेंगे।
जो भी किसान इसकी खेती करता है उसे इससे काफी फायदा होता है क्योंकि आज के समय एक किलो केसर की कीमत तीन से साढ़े तीन लाख रूपये होती है तो चलिए जानते हैं Kesar Itna Mehnga Kyun Hai उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा।
केसर इतना महंगा क्यों होता है
दरअसल केसर की खेती के लिए बहुत कम मशीनरी का इस्तेमाल किया जाता है सैफरन के फूल से धागे निकालने के लिए मशीन की जगह हाथों का उपयोग करना पड़ता है। एक फूल में Saffron के तीन नाजुक धागे होते हैं ऐसे करीब 75 हजार फूलों से लगभग 400 ग्राम केसर निकलता है यहीं कारण है कि केसर इतना महंगा होता है।
इसके अलावा जो फूल होते हैं वह बहुत कम समय के लिए खिलते हैं और इन्हें उसी दिन तोड़ना पड़ता है जिस दिन यह खिलते हैं।
सैफरन के फूल को क्रोकस के नाम से भी जाना जाता है जब यह फूल खिलता है तो इसमें से केसर के तीन नाजुक धागे निकलते हैं फूल से केसर को निकालने के बाद फूल को सुखा दिया जाता है। भारत में Saffron की खेती कश्मीर में की जाती है इसके लिए सितम्बर से दिसम्बर के बीच का समय सबसे ज्यादा उपयोगी होता है कश्मीर अपने उच्च गुणवत्ता वाले केसर के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
1 किलो केसर की कीमत क्या है
बाजार में 1 किलो असली केसर की कीमत 3.20 लाख से लेकर 3.50 लाख तक है लेकिन आज के समय केसर में भी मिलावट होती है मतलब बाजार में नकली केसर भी मिलता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है नकली केसर की कीमत 1.20 प्रति किलो होती है।
यह असली केसर के आधी कीमत में मिलता है अगर आपको कही इतना सस्ता केसर मिले तो आपको समझ जाना है यहाँ नकली केसर बेचा जा रहा है।
केसर के फायदे
भारत में अक्सर स्वादिष्ट पकवानों के लिए केसर को मिलाया जाता है काफी लोग Saffron को दूध में मिलाकर पीते हैं चूँकि केसर का स्वाभाव गर्म होता है ऐसे में इसका उपयोग ठंडाई में भी होता है।
आपको बता दे कि सैफरन काफी औषधीय गुणों से युक्त होता है यह कफ नाशक, मस्तिष्क को बल देने वाला, मन को प्रसन्न करने वाला, हृदय और रक्त के लिए हितकारी, तथा खाद्य पदार्थ और पेय को रंगीन और सुगन्धित करने वाला होता है।
हिन्दू धर्म में केसर का काफी महत्त्व है क्योंकि पूजा पाठ में केसर का काफी उपयोग किया जाता है इसका तिलक लगाना शुभ माना जाता है। आयुर्वेदिक शास्त्र के अनुसार हर रोज Saffron की थोड़ी मात्रा का सेवन करने से बहुत से रोगों से छुटकारा मिलता है।
No comments