Breaking News

12 से 17 सितंबर तक इन राशियों पर बरसेगा धन, जानिए अपना राशिफल

12 से 17 सितंबर तक इन राशियों पर बरसेगा धन, जानिए अपना राशिफल

12 सितंबर यानी आज सितंबर का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, भाद्रपद अमावस्या और सूर्य की राशियों में परिवर्तन होने वाला है। जिसके कारण से यह सप्ताह बेहद ही खास होगा कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह बेहद ही लाभदायक है, क्योंकि उन पर इस हफ्ते उनके सभी बिगड़े काम बनने का योग है। आइए जानते हैं, क्या है आपका राशिफल?

मेष राशि-

सितंबर माह का दूसरा सप्ताह मेष राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते मेष राशि वालों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। अच्छी सोच के साथ आगे अपने काम करें, आपको सफलता आवश्य मिलेगी। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको अपने स्वास्थ्य का आने वाले सप्ताह में भी बेहद ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लिए आने वाले सप्ताह कामयाबी के अवसर लेकर आएगा। कोशिश करे की हफ्ते वृषभ राशि वाले ज्यादा खर्चा ना करें। अपने बजट को देखकर खर्च करे इसके साथ ही नौकरीपेशा और व्यापार में काफी उन्नति मिलेगी। वहीं परिवार की उलझनों से दूरी बनाए। स्वस्थ अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि-

आने वाला हफ्ता मिथुन राशि वालों के लिए बेहद सारी खुशियां लेकर आएगा। मिथुन राशि पर इस हफ्ते मां लक्ष्मी की पूरी कृपा रहेगी, जिससे आप पर धन की वर्षा होगी। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा स्वास्थ्य अच्छा है। परिवार और सामाजिक रिश्तों में सुधार होगा।

कर्क राशि-

कर्क राशि वालों को आने वाले सप्ताह में धैर्य से काम लेनी की जरूरत है। इस सप्ताह में कर्क राशि वालों में साहस की वृद्धि होगी। परिवार में रिश्ते सुधरेगें इसके साथ ही नए कार्यो की शुरूआत में बाधा आ सकती हैं, इसीलिए नए कार्य ना करें, स्वास्थ्य को ठीक रहेगा।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह बेहद ही शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा आपकी राशिफल में हैं, इसके साथ ही परिवार का माहौल बेहद ही प्यार भरा रहेगा। धन में वृद्धि होगी, मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धार्मिक स्थलों पर की यात्रा करने के संयोग है।

कन्या राशि-

आने वाला सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार की जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्व में कई प्रकार के बदलाव होंगे। जिसके साथ व्यापार और नौकरी के स्थान में बदलाव हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव होगा स्वस्थ बेहद ही अच्छा रहेगा।

तुला राशि-

तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह जीवन में बेहद ही खुशियां लेकर आएगा। यह सप्ताह तुला राशि के लिए उन्नति, और धन लाभ लेकर आया। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: जानें क्या है राखी बांधने का सही दिन और समय

वृश्चिक राशिफल-

आने वाले सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को अपनी सूझ-बुझ के आगे बढ़ना होगा। जीवन में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर पर और नौकरी में उन्नति मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि-

धनु राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह शुभ रहेगा। धन का लाभ आपकी राशि में है, पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा, अगर आप विद्यार्थी हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा स्वास्थ्य में अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। नौकर में उन्नति होगी विवाह का संयोग है।

मकर-

आने वाला सप्ताह मकर राशि के लिए एक चुनौतीपूर्ण होगा, आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। धन का लाभ मिलेगा जीवन और करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सहित आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा वाद-विवाद से बचें।

कुंभ-

कुंभ नाम राशि वालों अपने जीवन में से आलस्य दूर करने की जरूरत है। इस हफ्ते नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। धन लाभ होगा इसके साथ ही पिछला कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा जिसे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन-
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपकी राशि में कोई भी भागदौड़ या तनाव नहीं है। सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। नए-नए अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।


No comments