रात को सोने से पहले इन 3 चीजों का कर लें सेवन, सुबह उठते ही पूरी तरह साफ हो जाएगा पेट
हेल्दी बॉडी के लिए पाचन तंत्र का ठीक रहना बेहद जरूरी है। दिनभर में हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, हमारा पाचन तंत्र उसे ठीक ढंग से पचाकर शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में तोड़ने का काम करता है। इन पोषक तत्वों से ही बॉडी को एनर्जी मिलती है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। ये खाने के पचने के बाद खराब पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने का काम भी आंत ही करती है।
ऐसे में पेट को सही रखने के लिए आंत का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, कई बार ज्यादा ऑयली या अनहेल्दी खाना खाने से अंत में गंदगी जमा होना शुरू हो जाती है, जिसके चलते व्यक्ति को कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, समय रहते अगर इसपर ध्यान ना दिया जाए, तो आगे चलकर ये बवासीर जैसी घातक बीमारी का कारण भी बन सकती है।
कब्ज से निजात पाने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपल्बध हैं, हालांकि आप चाहें तो इससे नेचुरल तरीके से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, साथ ही ये तरीके अपनाकर आप रातभर में कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।
किशमिश
कब्ज से छुटकारा दिलाने में किशमिश आपकी मदद सकती है। किशमिश लैक्सेटिव्स की तरह काम करती है, जो डाइजेशन को ठीक करने और कॉन्स्टिपेशन को जड़ से खत्म करने में असरदार साबित हो सकती है। ऐसे में रात को सोने से पहले दूध में कम से कम 8 से 10 किशमिश उबाल लें और इसका सेवन करें। इससे सुबह उठते ही पेट साफ करने में आसानी होगी। आप चाहें तो दूध को उबलने के बाद भी इसमें किशमिश को डाला सकते हैं, क्योंकि उबलते समय किशमिश डालने से दूध फट सकता है।
सूखे खजूर
अगर आपको किशमिश खाना पसंद नहीं है, तो आप इसकी जगह सूखे खजूर का सहारा भी ले सकते हैं। रात को दूध में सूखे खजूर उबालकर उनका सेवन करने से कब्ज को दूर किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए आप सुबह में भी खाली पेट 2-3 खजूर को गर्म पानी में भिगोकर खा सकते हैं।
सौंफ
अधिकतर लोग खाना खाने के बाद सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि सौंफ खाने से मुंह की बदबू दूर होने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसे खाने से गैस्ट्रिक एंजाइमों का उत्पादन करने में मदद मिलती है, जो पाचन प्रक्रिया मजबूत बनाते हैं, साथ ही मल त्याग को भी बढ़ावा देते हैं।

सौंफ में भरपूर फाइबर होता है जिसके चलते भी ये कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में असरदार साबित हो सकती है। ऐसे में आप रात का खाना खाने के बाद सौंफ का पानी पीकर सो सकते हैं। इसके अलावा सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर एक चूर्ण भी तैयार कर सकते हैं। इस चूर्ण को रात में सोने से पहले एक चम्मच हल्का गुनगुने पानी के साथ लें। ये कब्ज को दूर करने के साथ गैस और अपच की परेशानी को भी दूर करेगा।
No comments