Breaking News

आज है हरतालिका तीज, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और सिद्ध उपाय

आज है हरतालिका तीज, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और सिद्ध उपाय

Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज का शास्त्रों में विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाते हैं। जो कि आज 18 सितंबर को है। मान्यता है जो भी भक्त सच्चे मन से इस व्रत को रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूजा अर्चना करती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहा या योग्य वर पाने के लिए भी यह उपवास रखती हैं। 

आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

हरतालिका तीज 2023 तिथि (Hartalika Teej 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 09 मिनट से आरंभ हो रही है और यह 8 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इसलिए सूर्य उदय के अनुसार हरतालिका तीज का पर्व 18 सितंबर को मनाया जाएगा।

हरतालिका पूजन का शुभ मूहूर्त (Hartalika Teej 2023 Shubh Muhurat)

हरतालिका व्रत की पूजा वैसे तो इस दिन कभी भी की जा सकती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा प्रात: काल और प्रदोष काल में करना सर्वोत्तम माना गया है। इसलिए इस बार इस पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस समय महिलाओं को विधिवत श्रृंगार करके पूजा, उपासना करनी चाहिए।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय

काफी प्रयास के बाद जिन लोगों के विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं तो वो हे गौरीशंकर अर्धांगी यथा त्वां शंकर प्रिया। तथा माम कुरु कल्याणी , कान्तकांता सुदुर्लभाम।।” मंत्र का जाप करें। वहीं महिलाएं इस मंत्र का जाप संपूर्ण श्रृंगार करके ही करें। साथ ही प्रदोष काल में इस मंत्र का जाप शुरू करें और रुद्राक्ष की माला से 108 बार करें। वहीं इस दिन भगवान शिव को पीले मां पार्वती को लाल पुष्प अर्पित करें।

वैवाहिक जीवन में सुख- शांति के लिए

अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा हो तो महिलाओं को इस दिन माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होता है। साथ ही पति- पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है।

No comments