Breaking News

ज्यादा पानी पीने से घटता है वज़न? क्या कहता है साइंस, जानें यहां

ज्यादा पानी पीने से घटता है वज़न? क्या कहता है साइंस, जानें यहां

Weight loss: किसी के लिए भी अपने वजन को घटना चुनौती से कम नहीं है। वजन कम करने के लिए सबसे पहले भूख पर आपको कंट्रोल करना होता है। अगर आप पहले से ही ज्यादा खाना खाएंगे तो वजन कम नहीं होगा। इसीलिए कुछ लोगों का मानना है कि भूख को कंट्रोल करने के लिए ज्यादा पानी पीना बेस्ट होता है। ज्यादा पानी पीकर ज्यादा कैलोरीज को कम किया जा सकता है और इससे भूख को मिटाया जा सकता है। कुछ अध्ययनों की बात की जाए तो ज्यादा पानी पीना वजन घटाने में मददगार है। लेकिन क्या ज्यादा पानी पीकर हम वजन को भी घट सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे की क्या साइंटिफिक तौर पर सही में पानी ज्यादा पीने से वजन घटाया जा सकता है।

वॉटर फास्टिंग-

डॉक्टर का मानना है कि कुछ लोग वजन कम करने के लिए वॉटर फास्टिंग करते हैं। उसमें पानी के अलावा कुछ नहीं लिया जाता‌‌। इससे वजन कम हो सकता है, लेकिन अन्य कई परेशानियां हो जाती है। अचानक शरीर में बहुत सारा पानी आने से सोडियम की भारी कमी हो जाएगी। इससे सडन डेथ भी हो सकती है। कुछ समय पहले एक सेलिब्रिटी की मौत इसी वजह से हुई थी। इसलिए वाटर फास्टिंग करना बहुत अच्छा विकल्प है, अगर यह किसी विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाए तो।

एक हद तक मोटापा कम-

इसके अलावा यह परिणाम आ सकता है अगर सब कुछ पहले की तरह खाते हुए ज्यादा पानी पिया जाए, तो एक हद तक मोटापा कम हो सकता है। लेकिन कोई भी अकेली चीज ऐसी नहीं है जिससे जादू की तरह मोटापा कम हो सके। दरअसल मोटापे के लिए गलत चीज खाना, पर्याप्त नींद ना लेना, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी ना करना सबसे बड़ी जिम्मेदार होते हैं। इसीलिए इन सभी चीजों पर क्या एक साथ ध्यान देकर ही मोटापे को कम किया जा सकता है।

खाने की इच्छा कम-

जहां तक ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की बात है तो यह जाहिर है कि जब हम ज्यादा पानी पीएंगे तो खाने की इच्छा कम होगी और हम कम खाना खाएंगे। तो वजन में कमी होगी, क्योंकि तब शरीर के अंदर पोषण नहीं जाएगा, तो कैलरी ज्यादा नहीं मिलेगी तो फिर से वजन पर लगाम लग सकता है। इसलिए एक हद तक इसे थोड़ा वजन कम हो सकता है। लेकिन सिर्फ इसी एक चीज से मोटापा को कम नहीं किया जा सकता। इसलिए बेहतर विकल्प यह होगा कि मोटापा कम करने के लिए कई मोर्चे पर काम ठीक करें।

No comments