Breaking News

Vastu Dosh Tips: घर में हो चुका है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश, तो इन 5 फूलों से आएगी सुख- समृद्धि

Vastu Dosh Tips: घर में हो चुका है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश, तो इन 5 फूलों से आएगी सुख- समृद्धि

घर में लगे पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं, इसके अलावा इन्हें घर में लगाने से घर की खूबसूरती भी बढ़ती है। खास तौर पर कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो मन को शांति देते हैं। वास्तु शास्त्र में प्राचीन काल से ही पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। कुछ पौधे और फूल ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

चंपा

चंपा के फूल को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह रोगों को दूर भगाने में मदद करता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है। धार्मिक दृष्टि से भी इस फूल को बेहद खास माना जाता है।

मोगरा
ये फूल मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनकी खुशबू भी दिमाग को तरोताजा कर देती है। मोगरा के फूल गर्मियों में खिलते हैं और इसकी महक तन-मन को तरोताजा कर देती है। इसकी सुगंध से क्रोध भी शांत होता है।

चमेली
चमेली का फूल घर में खुशियां लाता है। इसके इस्तेमाल से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और तनाव भी दूर होता है। यह पौधा कई क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे घर के आंगन में रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

गुलाब
कई लोगों ने अपने घरों में गुलाब के पौधे लगाए हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हैं ये फूल इसकी महक न सिर्फ दिमाग को शांत करती है बल्कि तनाव दूर करने के लिए भी यह पौधा काफी फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि किसी को गुलाब देने से रिश्तों में मिठास आती है।

पारिजात

पारिजात के फूल को वास्तु मान्यताओं के अनुसार भी बहुत शुभ माना जाता है। जिस घर में ये फूल होते हैं वह घर सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इसके अलावा ये फूल रात में खिलते हैं और सुबह होते ही झड़ जाते हैं।A

No comments