कल अभिषेक या ईशान, किसके बैट से निकलेगा इतिहास बनाने वाला छक्का, हैदराबाद में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैसे रोकेगी वेस्टइंडीज?
इंदौर में खेले गए टी-20 मैच में ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया और अब बारी भारत के धुरंधर बल्लेबाजों की जो 72 घंटे के अंतराल में मेहमान टीम से ये ताज छीन सकते है.
होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और 14 रन से हार गई. इसके बावजूद कैरेबियाई टीम ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. टीम इंडिया अब तक 1997 सिक्स लगा चुकी है. वहीं 1585 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है.
कैरेबियाई टीम का कमाल
छोटे मैदान पर बड़े बड़े धमाके तो अक्सर सुनने और देखने को मिलते है कुछ वैसा ही काम कैरेबियाई बल्लेबाज इंदोर में करते नजर आए. वेस्टइंडीज की टीम जब रन चेज के उतरी तो उनके नाम पर 1887 छक्के थे. रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कैरेबियाई टीम ने कुल 13 छक्के लगाए. इसके बाद वेस्टइंडीज दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने टी20 में 2000 सिक्स पूरे कर लिए हैं. वैसे भी ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम होना कोई हैरानी वाली बात नहीं है क्योंकि इस टीम में क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, किरॉन पोलॉर्ड ब्रेवो निकोलस पूरन जैसे दिग्गज खेल चुके है जो कहकर छक्का मारने की काबलियत रखते है.
हैदराबाद में टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पहले पावर प्ले में जिस तरह की हिटिंग भारतीय टीम कर रही है उम्मीद है कि 30 गेंदों के अंदर ये रिकॉर्ड भारत के नाम हो जाएगा. टी20 में भारत के पास भी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े-बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्हीं की बदौलत भारत 1997 सिक्स तक पहुंच चुका है यानि 4 हिट लगाते ही भारत भी 2000 सिक्स क्लब में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा. वैसे भी हैदराबाद के मैदान पर रनं की बारिश होती है और ये भारत के दो खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक और ईशान का आईपीएल का होम ग्राउंड भी है.
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम
2000 सिक्स - वेस्टइंडीज
1997 सिक्स - भारत
1585 सिक्स - न्यूजीलैंड
1500 सिक्स - पाकिस्तान
1407 सिक्स - दक्षिण अफ्रीका
1406 सिक्स - इंग्लैंड
1400 सिक्स - ऑस्ट्रेलिया
No comments