'
जबकि आप इसका इलाज घर पर कर सकते हैं। घर में इस्तेमाल होने वाला एक सफेद पाउडर आपके दांतों की हर समस्या का इलाज है, चलिए इसके बारे में बताते हैं।
दांतों की समस्या
अक्सर लोगों के दांतों में पीलापन, बदबू आना, कैविटी, झनझनाहट जैसी समस्याएं रहती हैं। किसी भी समस्या भी खाना मुश्किल हो जाता है और तेज दर्द भी रहता है। साथ ही मसूड़ों में सूजन हो जाती है। कुछ छोटी दिक्कतों को हम नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर के पास भागते हैं।
क्या लगाएं
आयुर्वेदिक डॉक्टर निशांत गुप्ता के अनुसार, दांत की सभी समस्या को सॉल्व करने के लिए आप एक सफेद पाउडर का इस्तेमाल करें। ये सफेद पाउडर और कुछ नहीं बल्कि फिटकरी है। जी हां, फिटकरी ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होती है।
फिटकरी के फायदे
फिटकरी दांतों की चमक लौटाने, बदबू दूर करने और मसूड़ों को मजबू करने में मदद करती है। इसके अलावा ये पायरिया, कैविटी की समस्या को भी कम करती है। इससे मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं।
कैसे लगाएं
सबसे पहले फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। फिटकरी के पाउडर को तवे पर डालकर गर्म करें। फिर इसमें हल्दी, बेकिंग सोडा मिक्स करें। सब मिलाने के बाद सरसों के तेल में डालकर पेस्ट बनाएं। अब टूथपेस्ट की तरह इसे दांतों पर लगाएं। फिर पानी से दांत साफ करें। 2 हफ्तों तक पेस्ट की जगह यही नुस्खा अपनाएं, आपको फर्क दिखेगा।
क्या न करें
फिटकरी ज्यादा मात्रा में न लें और इसके पेस्ट को ज्यादा जोर से दातों पर न घिसें। ऐसा करने से मसूड़े छिल जाएंगे और खून आ सकता है। अगर दांत की कोई समस्या ज्यादा बढ़ चुकी है, तो फौरन डॉक्टर को ही दिखाएं।
Reviewed by News Himachali
on
October 14, 2026
Rating: 5
No comments