' अगर आपके आसपास दिख जाए यह पौधा तो अनदेखा न करें, आयुर्वेद में माना जाता है बेहद गुणकारी.... - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

अगर आपके आसपास दिख जाए यह पौधा तो अनदेखा न करें, आयुर्वेद में माना जाता है बेहद गुणकारी....

m


मकोय (BLACK NIGHT OR NIGHT SHADE) को काकमाची और भटकोइंया भी कहते हैं। यह एक छोटा-सा पौधा है जो भारतवर्ष के छाया-युक्त स्थानों में हमेशा पाया जाता हैं। मकोय में पूरे वर्ष फूल और फल देखे जा सकते हैं। मकोय में शाखायुक्त एक-डेड़ फुट तक उँची, तथा शाखाओं पर उभरी हुई रेखाएं होती हैं। इसके पत्तें हरें, अंडाकर या आयताकार, दन्तुर या खण्डित, 2-3 इंच लम्बे, एक-डेड़ इंच तक चौड़े होते हैं। फूल छोटे, सफेद वर्ण (रंग) बहिकक्षीय फूल दंडों पर 3 से 8 के गुच्छों मे नीचे झुके होते हैं। मकोय का फल छोटे, चिकना गोलाकार अपरिक्व अवस्था में हरे रंग के और पकने पर नीले या बैंगनी रंग के, कभी-कभी पीले या लाल होते हैं। बीज छोटे, चिकने, पीले रंग के, बैंगन के बीजों की तरह होते है परन्तु बैंगन के बीजों से बहुत छोटे होते हैं। पकने पर फल मीठे लगते हैं।


दोस्तों हम आपको बता दें कि मकोय औषधिय महत्व की एक ऐसी वनस्पति है। जो कहीं पर भी आसानी से मिल जाती है। हमारे पूर्वजों के समय में बहुत सी बीमारियों के इलाज में इसका उपयोग घरेलू नुस्खों के तौर पर किया जाता था। जिस का प्रचलन अब बहुत कम होता जा रहा है दोस्तों हम बता दे कि प्राचीन ग्रंथों तक में भी इसके औषधीय गुण का वर्णन है।

दोस्तों अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो आपको इसके लिए इसकी जड़ को सुखाकर उसका कड़ा बना लेना है और फिर रोज रात को गुड के साथ ले ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आने लगेगी और साथ ही आपका पेट साफ रहेगा।

अगर दोस्तों आपको त्वचा संबंधित कोई भी समस्या है तो आप में कोई की पत्तियों को पीसकर उसका लेप कीजिए। अगर आपके चेहरे पर फुंसियां या फिर झुरिया की समस्या है तो आप इसकी पत्तियों को पीसकर अपने चेहरे पर लगाएं।

दोस्तों आपको किडनी संबंधित कोई भी समस्या है तो आप नौकरी की सब्जी बनाकर 1 महीने तक इसे रोज खाएं। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा। और इसके साथ ही आप मकोय के पंचांग को सुखा कर इसका भी सेवन कर सकते हैं।

दोस्तों मकोय लीवर को सुरक्षा प्रदान करने वाला है। यह हमारे बढ़े हुए यकृत और तिल्ली के इलाज में भी कारगर है। और साथ ही यह पीलिया, मुंह और पेट के अल्सर, अस्थमा के इलाज में भी बहुत लाभदायक है। इसके लिए आप इसके फल खाने हैं।

दोस्तों दस्त, दांत और कान के दर्द, गठिया, त्वचा रोगों और रतौंधी के इलाज में भी इसका उपयोग लाभकारी है। और इसके साथ यह पाचन शक्ति और भूख बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक है

No comments