' संत प्रेमानंद पर विवादित बयानबाजी पड़ी भारी, वृंदावन के संतों-धर्माचार्यों ने दिनेश फलाहारी पर लिया बड़ा एक्शन - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

संत प्रेमानंद पर विवादित बयानबाजी पड़ी भारी, वृंदावन के संतों-धर्माचार्यों ने दिनेश फलाहारी पर लिया बड़ा एक्शन

संत प्रेमानंद को लेकर पिछले दिनों विवादित बयानबाजी करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का संतों ने सामूहिक व धार्मिक बहिष्कार करने की घोषणा की है।

गुरुवार को रमणरेती के हनुमान टेकरी आश्रम में हुई एक बैठक में संत, धर्माचार्य व ब्रजवासियों ने इसका निर्णय लिया।

महांत दशरथ दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने दिनेश फलाहारी पर आरोप लगाया कि वे संतों, धर्माचार्यों, तीर्थपुरोहितों के विरुद्ध निराधार आरोप लगा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर छवि धूमिल कर रहे हैं। दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी की विवादित बयानबाजी पर कड़ा विरोध करते हुए उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही, उनके सामाजिक एवं धार्मिक बहिष्कार की घोषणा की गई। संतों ने कहा कि संत समाज की गरिमा एवं सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।

वे लगातार प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों के विरुद्ध बिना पर्याप्त प्रमाण के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। संतों ने कहा कि बिना किसी प्रमाण के सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं।

No comments