' बहू रोज बाथरूम में क्यों लगाती थी इतना समय? एक दिन सास ने देखा अंदर का नजारा और रह गई हैरान... - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

बहू रोज बाथरूम में क्यों लगाती थी इतना समय? एक दिन सास ने देखा अंदर का नजारा और रह गई हैरान...

b


जिंदगी में हर किसी की कुछ न कुछ आदतें होती हैं। किसी को ज्यादा सोने की आदत होती है, तो किसी को ज्यादा पानी पीने की, किसी को नहाने में ज्यादा समय लगता है, तो किसी का जल्दी हो जाता है।

यहां तक कि किसी को खाना खाने में भी काफी समय लगता है।

बचपन से बनी ये आदतें बड़े होने पर कितनी भी कोशिशों के बाद नहीं जातीं। एक लड़की की शादी हुई थी, और उसकी ससुराल वालों को पहले से बता दिया गया था कि लड़की को नहाने में समय लगता है। ससुराल वालों ने उसकी इस आदत को देखा और कुछ नहीं कहा। लेकिन एक दिन, जब वह बाथरूम में नहा रही थी और देर हो रही थी, सास ने इसका कारण जानने की कोशिश की, तो उसकी ज़मीन खिसक गई।

क्या था असली कारण?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हयातनगर के दातवली मार्ग पर एक युवक की शादी सात महीने पहले हुई थी। उसे बताया गया था कि उसकी पत्नी को नहाने में बहुत समय लगता है। एक दिन बहू नहाने के लिए बाथरूम में गई। फिर सास-ससुर और पति काम के सिलसिले में घर से बाहर चले गए। काम खत्म करने के बाद सास कुछ समय में घर लौट आई। उसे लगा कि तब तक बहू नहा ही चुकी होगी। लेकिन घर में आते ही बहू कहीं नजर नहीं आई। सास को लगा कि बहू अब भी नहा रही है, तो वह बाथरूम में जाकर देखती हैं, लेकिन वहां कोई नहीं था।

सास ने घर में बहू को ढूंढा, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली। फिर सास को यह समझ में आया कि घर के गहने और पैसे भी गायब हैं। बहू घर के गहने और पैसे लेकर भाग चुकी थी। यह देख सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। बहू ने ससुराल से तीन लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने चुरा लिये और वह घर से भाग गई। सास ने बेटे को जानकारी दी और उन्होंने पुलिस में बहू के खिलाफ शिकायत की।

No comments