' कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा महाकाव्य श्री रामायण कथा में बनीं सीता, भड़कते हुए लोग बोले- घोर कलयुग.. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा महाकाव्य श्री रामायण कथा में बनीं सीता, भड़कते हुए लोग बोले- घोर कलयुग..

p


रणबीर कपूर की रामायण का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच एक फिल्म और आ रही है रामायण पर जिसका नाम है महाकाव्य श्री रामायण कथा। इस फिल्म में कच्चा बादाम गाने पर डांस रील बनाकर वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभा रही हैं।

इस फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ है जिसमें अंजलि को देखकर सब हैरान हो गए।

अंजलि को सीता बन देख लोगों के रिएक्शन

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अंजलि को सीता के तौर पर देखकर सब हैरान हो गए। एक ने ट्वीट किया कि ये तो घोर कलयुग है। अंजलि अरोड़ा, रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं और मुझे बताने की जरूरत नहीं कि वह कौन हैं। अब वो लोग कहां हैं जो रणबीर कपूर और साई पल्लवी को इतनी नफरत दे रहे थे। ये कलयुग नहीं तो और क्या है।वहीं एक ने लिखा कि कैसे एक टिकटॉकर सीता मां का किरदार निभा सकती हैं। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

अंजलि का बॉलीवुड डेब्यू

वैसे बता दें कि इस फिल्म के जरिए अंजलि का बड़े पर्दे पर डेब्यू हो रहा है। फिल्म में देव शर्मा, राम का किरदार निभा रहे हैं। देव तो इससे पहले यारियां, हीरोपंति जैसी फिल्में कर चुके हैं।

कच्चा बादाम रील से फेमस हुई थीं अंजलि

अंजलि की बात करें तो कच्चा बादाम वीडियो पर डांस करके वायरल होने के बाद अंजलि को कच्चा बादाम गर्ल नाम दिया गया। वह शो लॉकअप के पहले सीजन में नजर आई थीं।

कब रिलीज होगी महाकाव्य श्री रामायण कथा

फिल्म की बात करें तो इसे अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है जो 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी यानी रणबीर कपूर की रामायण से पहले। देखते हैं कि महाकाव्य श्री रामायण कथा को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

खैर रणबीर की फिल्म रामायण की बात करें तो इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर ने राम का किरदार निभाया है। वहीं साई ने सीता, सनी देओल ने हनुमान, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

रणबीर की रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म में से एक है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ है।

No comments