क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनना सही है? जानिए इसके पीछे की मान्यता और सच्चाई
इसी तरह एक प्रश्न मन में उठता है कि क्या किसी मृत व्यक्ति के इस्तेमाल किए हुए वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए, विशेषकर किसी वृत व्यक्ति के कपड़ों को पहनना चाहिए? गरुड़ पुराण में इस बारे में विस्तार से बताया गया है.
क्यों न पहनें मृतक के कपड़े
मृतक की किन वस्तुओं का इस्तेमाल न करें और अगर इस्तेमाल किया गया तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं, इन सबके बारे में कई मान्यताएं हैं. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृतक के कपड़ों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए. जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति का अपने कपड़ों के साथ खास लगाव होता है और मरने के बाद भी व्यक्ति की आत्मा भौतिक संसार के मोह से बंधी होती है. अपनों के बीच और अपनी चीजों से जुड़ के रहना चाहती है. ऐसे में जब मृतक से जुड़ी वस्तु या पहने हुए कपड़े का कोई इस्तेमाल करता है तो हो सकता है कि जिवात्मा को यह अच्छा न लगे और व्यक्ति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगे. ऐसे में मृत व्यक्ति के कपड़ों को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और इन्हें दान कर देना चाहिए.
मृत व्यक्ति की ऊर्जा
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत व्यक्ति के कपड़ों का इस्तेमाल करने से जीवात्मा व्यक्ति से आकर्षित हो सकती है. ऐसा भी हो सकता है कि व्यक्ति इन कपड़ों पहने को मृत व्यक्ति की ऊर्जा उसमें समाहित होने लगे. ऐसे में कपड़ा हो या हाथ की घड़ी या कोई ऐसी ही व्यक्ति से जुड़ी हुई चीज, इसके दोबारा इस्तेमाल न करें और इन्हें दान कर दें.
(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. News himachali इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
No comments