ये कंपनी हिमाचल को देगी 75 हजार नए सेब के पौधे
यानी कंपनी सिर्फ 1.45 लाख पौधे ही लौटाएगी। विश्व बैंक की 1134 करोड़ की वित्तीय मदद से बागवानी विकास मिशन के तहत इटली से सेब के पेड़ लिए थे लेकिन इनमें से कई सूखे पाए गए थे। इस पर सरकार ने इटली से सेब पौधे आयात न करने और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया था। कड़े फैसले के बाद कंपनी सूखे पेड़ों के बदले 75 हजार नए पेड़ देने को राजी हो गई है।
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इटली की कंपनी ने हिमाचल को सेब के सूखे पेड़ों के बदले 75 हजार नए सेब के पेड़ देने का वादा किया है। इससे पहले भी कंपनी ने प्रदेश को सूखे पेड़ों के बदले 70 हजार नए सेब के पेड़ों की आपूर्ति कर दी है।
उनका कहना है कि इटली की कंपनी ने कुल 12 लाख सेब पेड़ों की आपूर्ति सरकार को की थी। इनमें से 3.5 लाख सेब के पेड़ सूख गए थे। सरकार ने इटली से सेब के पेड़ आयात करने बंद कर दिए थे और कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट में शामिल करने का फैसला ले लिया था।

No comments