' हिमाचल: शरीर में बचा है केवल 1 ग्राम खून, 14 साल की बच्ची को B+ ब्लड की आवश्यकता, प्लीज शेयर - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

हिमाचल: शरीर में बचा है केवल 1 ग्राम खून, 14 साल की बच्ची को B+ ब्लड की आवश्यकता, प्लीज शेयर


हिमाचल: शरीर में बचा है केवल 1 ग्राम खून, 14 साल की बच्ची को B+ ब्लड की आवश्यकता, प्लीज शेयर

नाहन : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल 14 साल की बच्ची को तत्काल प्रभाव से बी पॉजिटिव ब्लड के 6 यूनिट की आवश्यकता है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन द्वारा रक्त के इंतजाम को लेकर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन बच्ची को अधिक आवश्यकता होने की सूरत में रक्तदाताओं से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। गरीब परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

ये भी पढ़े : नाहन: हिना का जीवन बचाने नाहन अस्पताल में उमड़ा रक्तदाताओं का सैलाब

पिता इस्लामुद्दीन कालाअंब क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। यह भी चिकित्सकों के प्रयास का नतीजा है कि बच्ची मात्र 1 ग्राम एचबी पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। न्यूज हिमाचली नेटवर्क को बच्ची की स्थिति के बारे में जानकारी कंप्यूटर कारोबार से जुड़े राकेश खन्ना के माध्यम से मिली है।

उन्होंने बताया कि रक्तदाता उन्हें भी मोबाइल नंबर पर 94184-78887 व 82197-37143 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बच्ची के पिता को मोबाइल नंबर 75996-5 1085 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments