भारत की वो इकलौती जगह, जहां पर टमाटर-प्याज के भाव में खरीद सकते हैं काजू; 50 रुपये किलो में भर जाता है थैला....
ऐसे सब मामलों में डॉक्टर आमतौर पर सुबह खाली पेट 3-4 भीगे हुए काजू खाने की सलाह देते हैं. इसमें मैग्नीशियम, गुड फैट, फाइबर और जिंक होता है, जो बीमारियों को दूर कर शरीर को फिट रखने में अहम योगदान देता है.
वो शहर, जहां 50 किलो बिकता है काजू
लेकिन सवाल ये है कि काजू 800-900 रुपये किलो बिकते हैं. ऐसे में उन्हें खरीदकर खाना हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता. ऐसे में आम लोग क्या करें. आज हम इसी सवाल की गुत्थी सुलझाने जा रहे हैं. हम आपके भारत के एक ऐसे शहर के बारे में बताते हैं, जहां पर प्याज-टमाटर से भी कम भाव यानी लगभग 50 रुपये किलो में बोरियां भरकर काजू घर ला सकते हैं. आप उन्हें सालभर खुद भी खा सकते हैं और रिश्तेदारों में भी बांट सकते हैं.
हम जिस शहर की बात कर रहे हैं, उसका नाम जामताड़ा है. यह झारखंड का एक जिला है. वैसे तो इन दिनों जामताड़ा की पहचान साइबर ठगी की वजह से खराब हो गई है. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि भारत में सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स इसी जामताड़ा शहर में मिलते हैं. इस शहर को देश की काजू नगरी भी कहा जाता है.
इतनी कम कीमत में क्यों बिकता है काजू?
वहां पर काजू की कीमत बेहद कम होने की बड़ी वजह इसकी बंपर पैदावार है. असल में वहां पर काजू के पेड़ बड़ी मात्रा में लगाए गए हैं, जिसकी वजह से हर साल हजारों टन काजू उगता हैं. शहर में मांग की तुलना में सप्लाई बहुत ज्यादा होने की वजह से यह काजू बाद में कौड़ियों के भाव में बिकता नजर आता है.
इस शहर का एक गांव नाला में तो करीब 50 एकड़ एरिया में काजू की खेती की जाती है. चूंकि इस गांव के आसपास कोई प्रोसेसिंग प्लांट नहीं है, जहां पर वे काजू को सुरक्षित रख सकें. इसलिए वहां के किसान उन कच्चे काजुओं को औने-पौने दाम में तुरत-फुरत बेच डालते हैं. यही वजह है कि जामताड़ा में काजू कुछ ऐसे बिकता है, जैसे दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे सब्जियां बेची जाती हैं. वहां पर कच्चा काजू 45-50 रुपये और प्रोसेस्ड काजू करीब 150-200 रुपये प्रति किलो में मिल जाता है.
बनाएं सेहत, रिश्तेदारों को दें खुश होने का मौका
ऐसे में अगर आप कभी भविष्य में झारखंड जाएं तो वहां से बोरी भरकर काजू खरीदकर लाना न भूलें. उस कच्चे काजू को सुखाकर आप सर्दियों में सेवन कर अपनी सेहत बना सकते हैं. साथ ही, दीवाली के मौके पर उन काजुओं को गिफ्ट करके अपने रिश्तेदारों को खुश होने का भी मौका दे सकते हैं.
No comments