जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है.
घटना जम्मू के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के मशका क्षेत्र की है. सूत्रों के मुताबिक मस्का क्षेत्र में बने सेवा पावर प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया. एबीपी न्यूज़ को मिला प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी कर बाद हाथापाई हुई, जिसके बाद कैंप में गोलीबारी हुई.
CISF के जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे बसोहली के मशका गांव में सेवा-III बिजली परियोजना की सुरक्षा कर रहे थे. किसी बात पर दो जवानों के बीच बहस हुई और बाद में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है.
जवानों की हुई पहचान
इस घटना में चार सीआईएसएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट एक सब इंस्पेक्टर समेत चार जवानों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है.
इस गोलाबारी में सभी जवान पहले घायल हुए थे, जिन्हे पहले हिमाचल प्रदेश की तरफ एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चारों की मौत हो गई. सीआईएसएफ हेडक्वार्टर ने मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. गोलीबारी की यह घटना जिस इलाके में हुई है, वह हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास स्थित है.
आरोपी जवान हिरासत में
सूत्रों ने बताया कठुआ जिले के मशका में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर तैनात सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार ने अपने सर्विस हथियार से साथी जवानों पर गोली चला दी. सूत्रों के अनुसार, उक्त जवान को हिरासत में ले लिया गया है.
No comments