बड़े ग्रह दोष और संकट' दूर कर देंगे रोटी के ये Totka, बदल जाती है किस्मत'....
Roti ke Upay: कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनमुताबिक फल नहीं मिलता है या फल ही नहीं मिलता है. इसके अलावा जीवन में मुसीबतें पीछे पड़ जाती हैं. ग्रह दोष समेत ऐसी कई समस्याओं से निपटने के लिए ज्योतिष और तंत्र में टोटके-उपाय बताए गए हैं, जो कारगर साबित हो सकते हैं. आज रोटी के टोटके जानते हैं.
रोटी के टोटके
नजर दोष दूर करने का उपाय - यदि बुरी नजर का साया हो या बच्चे को नजर लग जाए तो एक रोटी लें और उसके अंदर गुड़ का टुकड़ा रखें. फिर रोटी को बच्चे के ऊपर से 3 बार वार दें. फिर वो गुड़ और रोटी कुत्ते को खिला दें. बच्चे को राहत मिलेगी. केतु दोष होने पर भी ये उपाय करने से लाभ होता है.
धन पाने के उपाय - यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आप पर्याप्त पैसा नहीं कमा पा रहे हैं. या घर में पैसा नहीं टिक रहा है तो रोज सुबह रोटी बनाते समय पहली रोटी तवे के आकार जितनी बड़ी बनाएं. फिर उसके 4 टुकड़े करें. उन सभी टुकड़ों पर गुड़ या चीनी रख दें. पहला टुकड़ा गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौआ के लिए और चौथे टुकड़े को किसी चौराहे पर चुपचाप रख दें. ऐसा कुछ दिन तक करें. इससे घर में धन बढ़ने लगेगा.
करियर की समस्याएं दूर करने का उपाय - यदि करियर में रुकावट आ रही है या कोई समस्या है तो रोटी बनाने के बाद नीचे से तीसरे नंबर की रोटी लें. फिर बीच वाली उंगली और तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली को एक साथ तेल की कटोरी में डालकर रोटी पर दोनों उंगलियों से एक साथ लाइन खींच दें और फिर दो रंग के काले कुत्ते को यह रोटी डाल दें. यह टोटका गुरुवार और रविवार को करें. जल्द ही करियर में उन्नति मिलेगी.
ग्रह दोष दूर करने का उपाय - यदि कुंडली में क्रूर ग्रह राहु-केतु और शनि अशुभ स्थिति में हैं तो रात की बची हुई रोटी पर तेल लगाएं और उसे काले कुत्ते को खिला दें. काला कुत्ता नहीं मिले तो किसी दूसरे कुत्ते को भी खिला सकते हैं, ऐसा आप लगातार 41 दिन करें. इससे कुंडली के ग्रह दोष दूर होंगे.
जिंदगी की समस्याएं दूर करने के उपाय - यदि आपकी जिंदगी कई तरह की समस्याओं से घिर गई है तो एक रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करें फिर उसमें चीनी मिलाकर चीटियों को डालें. इससे बहुत जल्दी राहत मिलने लगेगी.
(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. News himachali इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
No comments