' UPSC का मजेदार सवाल: बिना मोड़े और बिना फाड़े ₹100 के नोट को आधा कैसे करेंगे? - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

UPSC का मजेदार सवाल: बिना मोड़े और बिना फाड़े ₹100 के नोट को आधा कैसे करेंगे?

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा का इंटरव्यू राउंड खासतौर पर इसलिए चर्चा में रहता है, क्योंकि इसमें उम्मीदवारों से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो उनकी सोचने की क्षमता, तर्कशक्ति और मानसिक संतुलन को परखते हैं.

कई बार ये सवाल इतने अलग और दिलचस्प होते हैं कि सुनने वाला भी सोच में पड़ जाता है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर यूपीएससी इंटरव्यू से जुड़ा एक ऐसा ही सवाल तेजी से वायरल हो रहा है. यह सवाल दिखने में बेहद आसान लगता है, लेकिन इसका जवाब सोचने के लिए आपको थोड़ा अलग नजरिया अपनाना पड़ता है. सवाल है- "100 रुपये के नोट को बिना मोड़े और बिना फाड़े आधा कैसे किया जा सकता है?"

आसान सवाल का मजेदार जवाब
पहली नजर में यह सवाल काफी उलझन भरा लगता है. ज्यादातर लोग सोचने लगते हैं कि बिना मोड़े या फाड़े किसी नोट को आधा करना संभव ही नहीं है. लेकिन यही इस सवाल की खासियत है. यह आपकी सोच को परखने के लिए पूछा जाता है कि आप किसी समस्या को किस नजरिए से देखते हैं. दरअसल, इस सवाल का जवाब बहुत ही सरल है, लेकिन यह सीधे दिमाग में नहीं आता. 100 रुपये के नोट को आधा करने का मतलब यह नहीं है कि उसे फिजिकली दो टुकड़ों में बांट दिया जाए. इसका मतलब है उसकी वैल्यू को आधा करना. यानी आप उस 100 रुपये के नोट को बदलकर दो 50 रुपये के नोट ले सकते हैं. इस तरह बिना मोड़े या फाड़े ही आपने उसे आधा कर दिया.

सोचने की काबिलियत जांचते हैं इंटरव्यूअर
इस तरह के सवाल यूपीएससी इंटरव्यू में इसलिए पूछे जाते हैं ताकि यह समझा जा सके कि उम्मीदवार किसी समस्या को कितनी रचनात्मक और व्यावहारिक तरीके से हल कर सकता है. यह सिर्फ ज्ञान का नहीं, बल्कि समझदारी और सोच के स्तर का भी परीक्षण होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यूपीएससी जैसे इंटरव्यू में सही जवाब देने से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप कैसे सोचते हैं और अपने विचारों को कैसे प्रस्तुत करते हैं. कई बार इंटरव्यूअर उम्मीदवार के जवाब से ज्यादा उसकी सोचने की प्रक्रिया को महत्व देते हैं. सोशल मीडिया पर इस सवाल के वायरल होने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने इसे दिमाग घुमा देने वाला सवाल कहा. वहीं कई लोग इस तरह के सवालों को सॉल्व करने में रुचि भी दिखा रहे हैं.

No comments