“मन में हमेशा डर क्यों बना रहता है?” साइना नेहवाल के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बताई जिंदगी की बड़ी सीख...
संत ने कहा नामजप करने से मन में सकारात्मकता आएगी।
श्रीराधाकेलिकुंज में बुधवार सुबह छह बजे पहुंचीं भारतीय शटलर साइना ने संत से कहा कि मुझे मंदिर जाना पसंद है। लेकिन, इतनी बड़ी खिलाड़ी होने के कारण मुझे लोग अपने इवेंट में बुलाते हैं। उस समय मेरे सामने सवाल खड़ा होता है कि कल क्या होगा? इवेंट का क्या होगा? ये मन में भय बन जाता है।
संत प्रेमानंद ने कहा- सकारात्मकता नामजप से आएगी
संत ने कहा, हमारी अज्ञान की दृष्टि जब तक नष्ट नहीं होगी, तब तक चिंता, शोक, भय, विषाद चलते रहते हैं। इससे बचने का रास्ता नामजप है। वर्तमान के समय को यदि हम भगवान के नाम में लगाते हैं तो हमारा भूतकाल भी ठीक हो जाएगा और भविष्य भी। हमारी बुद्धि मलिन होती है तो नकारात्मकता आती है, जब सकारात्मक होती है तो बड़ी समस्या में भी आनंदित रहते हैं। सकारात्मकता नामजप से आएगी।
No comments