' ननद-भाभी को एक-दूसरे में हुआ प्यार, घर से भागकर होटल में लगी रहने, हरियाणा के सिरसा में हैरान करने वाला मामला. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

ननद-भाभी को एक-दूसरे में हुआ प्यार, घर से भागकर होटल में लगी रहने, हरियाणा के सिरसा में हैरान करने वाला मामला.

हरियाणा के सिरसा जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नथुसरी चोपटा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो महिलाएं अपना घर छोड़कर फतेहाबाद पहुंच गईं। दोनों आपस में ननद-भाभी हैं।

फतेहाबाद में वे एक होटल में साथ रुकीं। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक साल से बहुत अच्छी दोस्त थीं और साथ रहना चाहती थीं। परिवारों के समझाने के बावजूद उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक महिला 18 साल की है और 12वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि दूसरी 25 साल की विवाहित महिला है जिसका पांच साल का बच्चा भी है। वे दोनों 'लिव-इन रिलेशनशिप' में साथ रहने की तैयारी कर रही थीं और घर से निकलने के बाद फतेहाबाद के एक होटल में रुकी थीं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को खोजा

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने होटल से दोनों महिलाओं को ढूंढ निकाला और उन्हें वापस सिरसा ले आई। इसके बाद में उन्हें एक 'वन-स्टॉप सेंटर' ले जाया गया। काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई हैं। उन्होंने 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रहने की इच्छा जताई और कहा कि शादी के बारे में वे बाद में सोचेंगी।

अपने फैसले पर अडिग रहीं दोनों

उनके रिश्तेदारों ने उन्हें परिवार के घर में ही अलग-अलग रहने का विकल्प दिया, लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया। देर शाम तक वे अपने फैसले पर अडिग रहीं। इसके बाद उनके परिवार वाले बिना उन्हें साथ लिए ही वापस लौट गए।

No comments