हिमाचल: शादी का झांसा दे गोद में तीन माह की बच्ची छोड़ भागा प्रेमी, लाखों की चोरी
शख्स को रोजगार दिया था। दरअसल, वक्त की मारी सीमा का तलाक हो गया था। इसी बीच उसकी मुलाकात हमीरपुर के रहने वाले विकास चोपड़ा से हो गई। सीमा ने विकास के साथ घर बसाने का फैसला लिया। करीब एक साल से शातिर विकास उसकी अस्मत से झूठा नाटक कर खेलता रहा। अब जब सीमा की गोद में तीन माह की बेटी थी तो उसके साथ-साथ दुधमुंही बच्ची को भी दर-ब-दर की ठोंकरे खाने के लिए छोड़ गया। अब सीमा को मायके वाले भी इस हालात में अपनाने को तैयार नहीं हो रहे।
सीमा की मानें तो मुलाकात के बाद विकास उसे पांवटा साहिब ले गया। शादी का झांसा देता रहा। एक साल तक उसके साथ रही। बेटी के जन्म के बाद वो उसे लेकर नाहन आ गया। महिला का यह भी कहना है कि वो तो जैसे-तैसे अपना जीवन गुजर-बसर कर लेती, लेकिन तीन माह की बेटी के भविष्य को सोचते-सोचते उसकी रूह कांप उठती है।
दूसरी तरफ विकास के साथ काम कर चुके दीपक का कहना था कि उसे भी हजारों रुपए का चूना लगा चुका है। सीमा चाहती है कि सोशल मीडिया उसकी मदद करे। सूचना की सूरत में मोबाइल नंबर 78329-99500 पर सूचना दी जा सकती है। सीमा ने समाजसेवी संस्थाओं से भी मदद की गुहार लगाई है।

No comments