' बहन ने मासूम भाई के दूध में मिलाई नशीली गोलियां और किया घिनौना काम... - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

बहन ने मासूम भाई के दूध में मिलाई नशीली गोलियां और किया घिनौना काम...


कुछ ही दिन पहले जुर्म का एक मामला उत्तराखंड में हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके की लोधामंडी बस्ती से सामने आया है जहां घर में नींद ले रहा दो वर्ष का मासूम पिछले शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था तथा सवेरे करीबन 5 बजे जब बच्चे की मां की आंख खुली मासूम पुत्र पूरब को लापता पाया।

तत्पश्चात उन्होंने थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई एवं पुलिस ने लापता बच्चे के शव को जब्त ​करते हुए मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है। मामले में बात करते हुए पुलिस के मुताबिक, ''घर से गायब पूरब का अपहरण करने के पश्चात उसे मौत दे दी गई।

बच्चे की सगी नाबालिग बहन ने चचेरी बहन के साथ मिलकर पहले भाई को बेहोश किया तथा फिर गंगनहर में फेंक दिया।'' मामले में आगे पुलिस की माने तो, रिपोर्ट में लिखवाया गया है कि, ''औरत ने अपने बेटे को अपने पास नहीं पाकर शोर मचा दिया व दंपति शीघ्र थाने पहुंची व पुलिस से मामले की शिकायत की।''

वहीं, कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव तथा रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस ने दंपती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। मामले में पुलिस के मुताबिक, बहन ने भाई को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसे उसकी देखभाल करनी पड़ती थी एवं दंपति के काम पर जाने के पश्चात भाई को उसे ही देखना पड़ता था, इस कारण परेशान होकर उसने ये खतरनाक कदम उठाया।

No comments