' तीसरे टी 20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, टीम में होने वाला है गजब बदलाव - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

तीसरे टी 20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, टीम में होने वाला है गजब बदलाव

तीसरे टी 20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, टीम में होने वाला है गजब बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच t20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है ।जहां भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 8 रनों से रौंदकर सीरीज पर कब्जा किया ।वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पावर हिटिंग बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता लेकिन आखिरकार जीत भारतीय टीम की हुई जहां भुवनेश्वर कुमार के अनुभव ने भारतीय टीम को जीत का स्वाद चखा या। इससे पहले उपकप्तान ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ 52 रनों की पारी तथा पूर्व कप्तान विराट कोहली की संतुलित 52 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 186 रनों का आंकड़ा पाया वही वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी 33 रन बनाए।

तीसरे t20 मैच में भारतीय टीम में होंगे बड़े बदलाव

सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और उपकप्तान ऋषभ पंत तीसरे t20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे ।जहां बेंच स्ट्रेंथ को भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रखना चाहेंगे ।अगर बात कीजिए तो ऋषभ पंत की जगह ऋतुराज गायकवाड को जगह मिल सकती है वहीं श्रेयस अय्यर विराट कोहली की जगह पर खेल सकते हैं।
यो सकती है भारतीय टीम के संभावित एकादश

रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश्वर, दीपक चहर ,हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार चहल ,रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड।

वेस्टइंडीज के संभावित एकादश

किंग, काइल, निकोलस पूरण ,पॉवेल ,पोलार्ड ,जेसन होल्डर, स्मिथ, रोस्टर चेंज, अकीला, रो मारियो, शेल्डन कॉटरेल।

साल 2022 की यह दूसरी सीरीज जीत

कप्तान बदला नजारे बदले जहां रोहित की कप्तानी में आने के साथ ही भारतीय टीम ने पहले वेस्टइंडीज की विरोध वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की वहीं टी20 श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है जहां दोनों ही श्रृंखला में भारतीय टीम का दबदबा साहब जाहिरा जहां रोहित की कप्तानी दमदार साबित हो रही है वही भारतीय टीम t20 विश्व कप के लिए तैयारी भी जोरों शोरों से करती नजर आ रही है।

No comments