' पत्नी के साथ मिलकर Post Office की इस खास स्कीम में करें निवेश, हर तीन महीने में मिलेंगे ₹27,750,समझें पूरा कैलकुलेशन - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

पत्नी के साथ मिलकर Post Office की इस खास स्कीम में करें निवेश, हर तीन महीने में मिलेंगे ₹27,750,समझें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने एक तय कमाई का ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट योजना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. इस स्कीम पर फिलहाल 7.

4 प्रतिशत ब्याद मिल रहा है. तो अगर अपनी वाइफ के साथ स्कीम में पैसा लगाते हैं तो हर महीने की मंथली इनकम पा सकते हैं.

असल में 5 साल की मैच्योरिटी वाली इस योजना में जॉइंट अकाउंट खोलकर निवेश करने पर निवेशकों को हर महीने ₹9,250 तक की फिक्स इनकम मिल सकती है.

क्या है मंथली इनकम अकाउंट?

यह भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जो उन लोगों के लिए बनी है जो पैसा सेफ रखते हुए हर मंथ फिक्स इनकम चाहते हैं. रिटायर लोगों, बुजुर्गों और रिस्क से बचने वाले निवेशकों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है. इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट कहा जा सकता है.

हर महीने ₹9,250 कैसे मिलेंगे

इस स्कीम में साल भर का ब्याज 12 महीनों में बांट दिया जाता है और हर महीने आपको मिलता रहता है. तो अगर आप यह रकम नहीं निकालते, तो वह पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में पड़ी रहती है. उस ब्याज पर कोई एक्स्ट्रा ब्याज  भी नहीं मिलता, क्योंकि भुगतान केवल मूलधन पर होता है.

समझें कैलकुलेशन

 ₹9 लाख का निवेश: 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से साल का ब्याज ₹66,600 बनेगा.  ₹15 लाख का निवेश (जॉइंट अकाउंट): साल का ब्याज ₹1,11,000 होगा. इसे 12 महीनों में बराबर बांटें तो हर महीने ₹9,250 मिलेंगे.

पत्नी के साथ का कैलकुलेशन समझें

  •  निवेश: ₹15,00,000
  •  सालाना ब्याज: ₹15,00,000 × 7.4% = ₹1,11,000
  •  मासिक ब्याज: ₹1,11,000 ÷ 12 = ₹9,250
  • हर 3 महीने का ब्याज: ₹9,250 × 3 = ₹27,750
  • यानी हर 3 महीने में ₹27,750 मिलेंगे

5 साल में कुल ब्याज

  • ₹27,750 × 20 = ₹5,55,000
  • 5 साल बाद मूलधन: ₹15,00,000
  • कुल ब्याज: ₹5,55,000
  • कुल प्राप्त राशि: ₹20,55,000

5 साल बाद वापस मिलेगी पूरी रकम

स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की है. अवधि पूरी होने पर जमा की गई पूरी रकम वापस मिल जाती है. चाहें तो इसे दोबारा इसी योजना में लगाकर मंथली इनकम जारी रख सकते हैं.

 कौन खोल सकता है खाता

कोई भी भारतीय नागरिक यह खाता खुलवा सकता है. नाबालिग के नाम पर भी खाता खुल सकता है और 3 वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं. 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे पैरेंट्स की देखरेख में अपने नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं.

खाता कैसे खुलवाएं

  •  सबसे पहले पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाएं.
  •  नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट का फॉर्म भरें.
  •  फॉर्म के साथ खाता खोलने की तय रकम कैश या चेक से जमा करें.

Conclusion

कुल मिलाकर, रिटायरमेंट के बाद नियमित खर्चों को संभालने या बिना किसी रिस्क के गारंटीड रिटर्न पाने के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक बेहद मजबूत ऑप्शन है. इसमें आपका मूलधन पूरी तरह सेफ रहता है और 5 साल बाद वापस मिल जाता है. तोअगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी डाकघर में आधार और पैन कार्ड की मदद से आसानी से खाता खुलवा सकते हैं.  

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम: रिटर्न और कैलकुलेशन

विवरणएकल खाता (Single Account)संयुक्त खाता (Joint Account)
अधिकतम निवेश राशि₹9,00,000₹15,00,000
वर्तमान वार्षिक ब्याज दर7.4%7.4%
कुल सालाना ब्याज₹66,600₹1,11,000
हर महीने मिलने वाला ब्याज₹5,550₹9,250
तिमाही (3 महीने) का ब्याज₹16,650₹27,750
5 साल में कुल ब्याज₹3,33,000₹5,55,000
5 साल बाद वापस मिलने वाला मूलधन₹9,00,000₹15,00,000
5 साल में कुल प्राप्त राशि (मूलधन + ब्याज)₹12,33,000₹20,55,000

No comments