' नजर उतारने के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें नजर लगने के लक्षण - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

नजर उतारने के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें नजर लगने के लक्षण

Kudrashti Hatane ke Upay: कई बार हमेशा खुशमिजाज रहने वाले लोग खोए-खोए रहने लगे हैं। वहीं कई बार घर में अचानक घटनाएं होने लगती है, जिनका कारण समझ नहीं आता। इसके अलावा कई बार साफ-सफाई और अच्छा खान-पान होने के बाद भी लोग बीमार पड़ जाते हैं और इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं होता है।

कभी-कभी अच्छा खासा काम-काज भी अचानक बिगड़ने लगता है, या घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब होने लगता है। दरअसल ये सभी लक्षण परिवार पर कुदृष्टि (नजर) का प्रभाव होने का संकेत करते हैं। इसे हटाने के लिए शास्त्रों में कुछ पारंपरिक उपाय भी बताए गए हैं, जो आपको इन परेशानियों से राहत दिला सकते हैं।

नजर उतारने के उपाय
अगर किसी व्यक्ति पर कुदृष्टि डालने का शक हो, तो उसके हाथ को प्रभावित व्यक्ति के सिर पर फिरवा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नजर का असर खत्म हो जाता है।

काम-धंधे की नजर दूर करना
रविवार या मंगलवार के दिन धागे में लाल मिर्च और नींबू पिरोकर दुकान या कार्यालय के प्रवेश द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

राई, नमक और मिर्च से नजर उतारना
राई के सात दाने, नमक की सात डलियां, और सात साबुत लाल मिर्च लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर पर सात बार घुमाएं और जलती आग में डाल दें। इस प्रक्रिया को बाएं हाथ से करें और ध्यान रखें कि इसे करते समय कोई टोके नहीं।

लहसुन और मिर्च से उपाय
लहसुन, राई, नमक, प्याज के छिलके, और सूखी लाल मिर्च को एक साथ लेकर प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारें। इसके बाद इन्हें जलते हुए अंगारों पर डाल दें। अगर जलने पर तीव्र गंध न आए, तो समझा जा सकता है कि नजर का प्रभाव था।

बच्चों के लिए विशेष उपाय
छोटे बच्चों पर नजर उतारने के लिए लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को मिट्टी के बर्तन में डालकर आग में गर्म करें। इसके बाद उसकी धूप बच्चे को दें। यह प्रक्रिया बच्चे पर से बुरी नजर हटाने में प्रभावी मानी जाती है।

इन उपायों को अपनाकर आप और आपका परिवार कुदृष्टि के असर से बच सकते हैं। ध्यान रखें कि इन पारंपरिक उपायों का आधार धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं। अगर समस्या बनी रहे, तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित रहेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


No comments