48 लाख पैकेज का दावा कर युवती से किया विवाह, बाद में युवक के दावे निकले गलत

छत्तीसगढ़ के एक युवक ने जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी करने और परिवार के पास 150 से 200 एकड़ कृषि भूमि होने का दावा कर जशपुर की 30 वर्षीय युवती से विवाह किया।
युवती के परिवार का आरोप है कि युवक और उसके माता-पिता ने विवाह के लिए उनसे 6.76 लाख रुपये भी लिए। बाद में युवक के दावे गलत निकले।
पुलिस ने शिकायत पर पति और उसके माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी की है।मीतू नामक युवती वर्ष 2022 से बिलासपुर में रहकर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी।
इसी दौरान उसकी हर्षदीप से दोबारा मुलाकात हुई। मई 2024 में हर्षदीप ने विवाह का प्रस्ताव रखा। उसके बायोडाटा में बीट्स पिलानी से बीटेक और जयपुर की कंपनी में डाटा एनालिस्ट मैनेजर के पद पर 48 लाख रुपये वार्षिक पैकेज की जानकारी दी गई थी।
12 मार्च 2026 को विवाह हुआ। इससे पहले परिवार ने हर्षदीप व उसकी मां के खातों में 4.96 लाख तथा हर्षदीप के खाते में 60 हजार रुपये दिए।विवाह की रात टेंट व कैटरिंग का काम शुरू नहीं हुआ।
अगले दिन होटल से निकलते समय भुगतान नहीं होने पर होटल संचालक ने हर्षदीप की कार रोक ली। इसका भुगतान युवती के पिता ने किया।
बाद में हर्षदीप ने बीट्स पिलानी में पढ़ाई और नौकरी से इनकार किया। उसने पिता के साथ इमू पक्षी के तेल का कारोबार करने की बात कही। विवाह में वर पक्ष की ओर से मिले आभूषण भी जांच में नकली पाए गए।
No comments