' क्या अल्कोहल बदल सकती है आपके ब्रेन के का'म करने के तरीका? स्टडी में हुआ खुलासा - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

क्या अल्कोहल बदल सकती है आपके ब्रेन के का'म करने के तरीका? स्टडी में हुआ खुलासा

दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक गंदी आदत की वजह से ब्रेन हेल्थ को नुकसान हो सकता है. स्टडी के अनुसार शराब का अधिक सेवन करने से दिमाग की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है.

जर्नल Progress न्यूरो-साइकोफार्माकोलॉजी और बायोलॉजिकल साइकियाट्री में पब्लिश स्टडी में बताया है कि कैसे शराब का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ पर असर पड़ता है.

ब्रेन हेल्थ पर असर

स्टडी के अनुसार लंबे समय तक शराब पीने से दिमाग के आकार और कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है. लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से कोशिकाओं में बदलाव आने लगती है. कोशिकाएं छोटी भी जाती है. बहुत ज्यादा शराब पीने से मस्तिष्क सिकुड़ सकता है जिस वजह से ब्रेन हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है.

सोचने की समझने की कार्य क्षमता पर प्रभावित

रोजाना ज्यादा मात्रा में शराब पीने से दिमाग पर गहरा असर पड़ता है. शराब की वजह से सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकता है. दरअसल शराब का ज्यादा सेवन करने से ब्रेन न्यूरल कनेक्शन बनाने की क्षमता पर असर पड़ता है. इसके अलावा दिमाग में नए न्यूरॉन्स बनना कम हो सकता है. इससे स्टेमल सेल्स भी नष्ट हो सकते हैं. जिस वजह से फोकस में कमी आती है. सीखने की क्षमता पर असर पड़ता है.

कोशिकाओं में बदलाव

अगर आप लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीते हैं तो दिमाग की कोशिकाओं में बदलाव आने लगता है. इसकी वजह से दिमाग के आकार और सिकुड़ने की वजह से सोचने, सीखने और चीजों को याद रखने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  Newshimachali इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

No comments