' ससुराल में मौजूद था पत्नी का प्रेमी! आधी रात पति ने दोनों के बीच ऐसा क्या देखा? सुबह गांव में मच गया हंगामा.. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

ससुराल में मौजूद था पत्नी का प्रेमी! आधी रात पति ने दोनों के बीच ऐसा क्या देखा? सुबह गांव में मच गया हंगामा..

Bulandsehar wife illicit relationship : शादीशुदा पुरुष हो या फिर महिला, कुछ देर के लिए आनंद को तवज्जो देने वाले अक्सर नैतिकता के सामने नतमस्तक हो जा जाते हैं. पुरुष या महिला की यह कमजोरी यानी अवैध संबंध और विवाहेतर संबंध (Illicit relationships and extramarital affairs) का रिश्ता अटूट विश्वास और परिवार की नींव को खोखला कर देता है.

इसका परिणाम बच्चों के भविष्य पर गहरा नकारात्मक असर और समाज में मान-सम्मान की हानि के अलावा तलाक और भावनात्मक तनाव पर समाप्त होता है. अवैध संबंधों में लिप्त महिला और पुरुष को हमेशा पकड़े जाने का डर और तनाव बना रहता है. दिल्ली से 100 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित यूपी के बुलंदशहर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति की आत्महत्या का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

पूरा मामला बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के गांव दीघी का है. युवक रिषीपाल नोएडा की निजी कंपनी में सीवर लाइन की सफाई का काम करता था. वह पिछले दिनों ससुराल गया था. इस बीच खबर आई कि रिषीपाल का शव रविवार (19 जुलाई, 2026) को सुबह उसकी ससुराल दीघी में घर पर फांसी पर लटका मिला. आरोप है कि रिषीपाल की पत्नी के गांव मुतेना थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सोनू से अवैध संबंध बन गए थे. पत्नी ने रिषीपाल को एक तरह से छोड़ दिया था और वह पिछले दो वर्षों से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी. रिषीपाल को यह जानकारी हो गई थी कि उसके सोने नाम के युवक से अवैध संबंध हैं. ऐसे में इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था.

उधर, रिषीपाल के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने भाई बालकिशन की शिकायत पर पत्नी,उसके प्रेमी तथा सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बाद में गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और वह पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि रिषीपाल के भाई बालकिशन की शिकायत पर पत्नी, प्रेमी, सास व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बालकिशन का कहना है कि उसके भाई रिषीपाल की पत्नी प्रीति और प्रेमी सोनू द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद उसके भाई ने ससुराल में आत्महत्या कर ली.

No comments