अमेरिका में बस में लड़की छेड़ रहा था शख्स, फिर पता चल गया कि USA में महिलाएं कितनी सुरक्षित है.?
America Woman Safety: अमेरिका दुनिया में इस वजह से भी आगे हैं, क्योंकि वहां ‘वुमेन सेफ्टी’ के लिए सख्त कानून है। जिसका जनता भी पूरी समझदारी के साथ पालन करती है। इंटरनेट पर NRI सोनल बिस्ला ने अमेरिका में अपनी आंखों के सामने बस में लड़की से हुई छेड़छाड़ और उसके बाद की कार्रवाई का वीडियो डाला है, जो अब वायरल है।
अमेरिका दुनिया के बेहतरीन देशों में सिर्फ अपने इनोवेशन, मिलिट्री और आर्थिक मजबूती के चलते वर्ल्ड लीडर नहीं है। बल्कि उनके नागरिक भी महिला सुरक्षा का मतलब समझते हैं। इस बात को इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो भी बहुत अच्छे से समझाता है कि अमेरिका में महिला सुरक्षा का क्या महत्व है?
दरअसल, अमेरिका में बस में एक शख्स ने लड़की को छेड़ दिया होता है, जिसके बाद पूरे बस वाले न सिर्फ उसे पकड़ते हैं और पुलिस के हवाले करते हैं। बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया में देर रात तक रुककर सहयोग भी करते हैं। इस पूरी घटना के बारे में अमेरिका रहने वाली इंडियन सोनल बिस्ला ने बताया है।
पूरी बस वाले हुए खिलाफ…
सोनल, जो पेशे से एक इंफ्लूएंसर भी है। वह बताती है कि वो न्यूयॉर्क से अपनी मोजे वाली वीडियो बनाकर हाथवर्ड आ रही थी। इस दौरान बस में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है। जिसका पता लगते ही लोग घटना को इग्नोर किए बिना मामले में तुरंत दिलचस्पी दिखाते हैं। इस बीच एक पैसेंजर 911 (अमेरिकी इमरजेंसी नंबर) पर कॉल भी कर देता है।
लोगों ने पकड़कर बैठा लिया!
वीडियो बनाने वाली सोनल आगे बताती है कि बस में बैठे लोगों को जब लगा की छेड़छाड़ करने वाला शख्स बस स्टेशन पर भागने की कोशिश करेगा, तब उन्होंने उसे पकड़ लिया। इस बीच जब बस स्टेशन पर पुलिस लोगों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही थी और लोग लड़की से उसका हाल पूछने के साथ-साथ उसे पानी पिला रहे होते हैं। रात के 11.30 बजे तक लोग उस लड़की कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश करने में लगे हुए थे।
सबने सब्र दिखाया!
सोनल बताती है कि जब यह घटना हुई तो हर किसी ने सब्र दिखाया और पूरे धैर्य के साथ अपना बयान दर्ज करवाया। अपनी सिविक जिम्मेदारी पूरी की और धैर्य के साथ इंतजार किया। यह घटना दिखाती है कि एक सोसायटी अपनी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। इसके अलावा जब सोनल कैब बुक करती है, तब भी एक महिला उन्हें लेने आती है। उनका कहना है कि यह दिखाता है कि अमेरिका में महिलाएं कितनी सुरक्षित है।
किसी ने कपड़े तो नहीं देखे?
कमेंट सेक्सन में यूजर्स कुछ वाजिब सवाल उठा रहे हैं? जो अक्सर भारत में भी कुछ बहुत बुद्धजीवी लोग उठा देते हैं। पहला कि क्या जब अमेरिका में लड़की के साथ यह घटना हुई तो किसी ने उसके कपड़े तो नहीं देखे? दूसरा कि क्या किसी ने ये तो नहीं पूछा कि इतनी रात को लड़की बाहर कर क्या रही है? कुल मिलाकर पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इंडियन यूजर्स तंज के साथ अपने विचार रख रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि इसे ही पढ़ा-लिखा देश और पढ़े-लिखे लोग कहते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि जब स्कूल अच्छे होते हैं, तो लोग एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, कमेंट्स में लिखें।

No comments