' जिस्म से रूह खींच लेता है ये साइलेंट किलर, फुसफुसाते रहते हैं लक्षण, अंदर ही अंद'र खा जाएंगे 11 फूड.. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

जिस्म से रूह खींच लेता है ये साइलेंट किलर, फुसफुसाते रहते हैं लक्षण, अंदर ही अंद'र खा जाएंगे 11 फूड..

जिस्म से रूह खींच लेता है ये साइलेंट किलर, फुसफुसाते रहते हैं लक्षण, अंदर ही अंदर खा जाएंगे 11 फूड


आजकल जिंदगी काफी अनिश्चित हो गई है। चलता-फिरता इंसान अचानक साथ छोड़कर चला जाता है। क्योंकि कई साइलेंट बीमारियां आम बन गई हैं। ये इंसान का शरीर अंदर ही अंदर खराब कर देती हैं। इसके बारे में अचानक एक दिन पता चलता है और कुछ ही दिन में जान चली जाती है।

ओवेरियन कैंसर को महिलाओं का साइलेंट किलर कहा जाता है। इतना ही नहीं, इसके लक्षण फुसफुसाने वाले होते हैं। यानी आपको धीरे-धीरे इसके लक्षण दिखते रहेंगे, लेकिन यह इतने आम होते हैं कि कभी गंभीर नहीं लगते। ओवेरियन कैंसर के लक्षणों पर गौर करना चाहिए। दिखते ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ओवरी में गांठ के लक्षण

​हार्वर्ड ने 4 लक्षणों पर ध्यान देने के लिए कहा है। यह ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

ब्लोटिंग या पेट का साइज बढ़ना
पेल्विक या पेट में दर्द
खाने का मन न करना या जरा खाते ही पेट भरना
थोड़ी-थोड़ी देर में यूरिन प्रेशर लगना
इन 11 चीजों से रहें दूर

मोटापे की वजह से ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए तेजी से वजन बढ़ाने वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए।

सोडा
मीठी कॉफी
आइसक्रीम
पिज्जा
कुकीज़
फ्रेंच फ्राइस या पोटैटो चिप्स
मीठे ब्रेकफास्ट सीरियल्स
चॉकलेट
पैकेटबंद फ्रूट जूस
प्रोसेस्ड मीट
बर्गर

ओवेरियन कैंसर की वजह और संकेत​
​
ये भी हो सकते हैं कारण

जीन्स
ब्रेस्ट कैंसर या बॉवल कैंसर हो चुका हो
रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट ले चुके लोग
डायबिटीज
एंडोमेट्रियोसिस
पीरियड्स जल्दी होने पर 55 के बाद मेनोपॉज न आना
कभी हॉर्मोनल कॉन्ट्रासेप्शन न लेने वाले
हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेना
स्मोकिंग

ओवरी कैंसर में क्या खाना चाहिए?

हमारी डाइट के फूड कैंसर से लड़ाई में शरीर की मदद करते हैं। यह जरूरी ताकत, मजबूती, हिम्मत और इम्यूनिटी देते हैं।प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाएं

साबुत सब्जियां
साबुत अनाज
आयरन वाले फूड
डेयरी फूड

ओवेरियन कैंसर में कितने दिन जिंदा रहता है मरीज

अगर इसका वक्त पर पता चल जाए तो इसका मैनेजमेंट आसान हो जाता है। ऐसे मरीजों की जान कई सालों तक बचाई जा सकती है। मगर खतरनाक स्टेज में पता चलने के बाद करीब 78 प्रतिशत मरीज केवल 1 साल के करीब जी पाते हैं। वहीं 50 प्रतिशत मरीज 5 साल तक जिंदा रह जाते हैं।

No comments