शादी के बाद घूंघट' तो रखना पड़ेगा, UPSC Interview' में पूछा गया सवाल, जवाब सुनकर चौंक गया पूरा पैनल
कई बार इंटरव्यू बोर्ड ऐसे सवाल पूछ लेता है, जिनकी कल्पना भी उम्मीदवार पहले से नहीं कर पाते. यही वजह है कि अच्छे-खासे होनहार अभ्यर्थी भी अचानक पूछे गए सवालों से घबरा जाते हैं. सोचिए, जब इंटरव्यू के बीच आपसे अचानक यह कहा जाए कि शादी के बाद आपको घूंघट रखना पड़ेगा, तो आप कैसी प्रतिक्रिया देंगे?
अभ्यर्थी हो गई हैरान
कुछ ऐसा ही एक यूपीएससी अभ्यर्थी के साथ हुआ, जब इंटरव्यू बोर्ड ने उससे शादी और घूंघट से जुड़ा सवाल पूछ लिया है. जाहिर है अभ्यर्थी इस सवाल के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थीं. लेकिन इस अभ्यर्थी ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ इस सवाल का जवाब दिया.
UPSC Interview: इंटरव्यू में पूछा जाने वाला सवाल क्या था?
डॉ तन्नू जैन (Dr Tanu Jain) ने एक अस्पिरेंट से पूछा कि मान लीजिए आपकी शादी हुई हो एक ऐसे परिवार में जहां आपसे शादी के बाद के रस्म के लिए घूंघट रखने के लिए कहा जाए तो आप क्या करेंगी? इस पर अस्पिरेंट ने कहा कि पहले तो मैं अपने पति से बात करूंगी कि शादी के पहले हमारी इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी तो मैं घूंघट नहीं रखूंगी. इसके बाद अस्पिरेंट ने कहा कि अगर मैं एक ऐसे पद पर होकर ऐसे किसी रीति रिवाज को फॉलो करती हूं, जिसका कोई लॉजिक नहीं तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा. मैं ऐसे किसी रस्म और समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी जहां मुझसे घूंघट रखने को कहा जाए.
UPSC Interview Mock Test: मॉक इंटरव्यू में पूछा गया सवाल
दरअसल, ये पूरी बातचीत एक मॉक इंटरव्यू से लिया गया है जो यूट्यूब पर डाला हुआ है. इसमें सवाल तन्नू जैन पूछ रही हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉ तन्नू जैन यूपीएससी अभ्यर्थियों का मॉक टेस्ट (UPSC Interview Mock Test) लेती हैं और पूर्व में यूपीएससी के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थीं.
No comments