' आपके घर के पास भी है पीपल का पेड़! तो इन खास बातों को जानना है बेहद जरूरी - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

आपके घर के पास भी है पीपल का पेड़! तो इन खास बातों को जानना है बेहद जरूरी

p


पीपल के पेड़ के बारे में तो आप सभी को पता होगा। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र भी माना जाता है। पीपल का पेड़ छायादार होने के अलावा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पीपल की टहनी, लकड़ी और जड़ का प्रयोग औषधि बनाने के लिए किया जाता है। 


और इस औषधि से पीलिया, रतौंधी, मलेरिया, अस्थमा, सिरदर्द आदि बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए पीपल के पेड़ के फायदे जानते हैं। अगर आपके घर के आस-पास भी पीपल का पेड़ है तो यह खबर जरूर पढ़ें।

पीपल के पेड़ के फायदे

1. पीपल का पेड़ सांस से जुड़ी बीमारियों में बहुत लाभदायक हो सकता है। पीपल के पेड़ के अंदर की छाल को निकालकर सुखाकर पीस लें। और पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन करने से सांस से संबंधित बीमारी दूर हो सकती है।

2. पीपल की टहनी की दातुन करने से दांत हमेशा स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। और दांतो से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। 5 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर पाउडर बनाएं। और इस पाउडर से दातों पर मंजन करें। इससे दांतों से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

3. त्वचा की बीमारियों जैसे दाद, खाज और खुजली होने पर पीपल की छाल को घिसकर दाद, खाज और खुजली वाली जगह पर लेप लगाएं। इससे खुजली की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी। और त्वचा की ये बीमारियां दूर हो जाएंगी।

4. शरीर के किसी भाग पर अंदरूनी चोट लगने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाएं। इससे चोट के दर्द और सूजन से बहुत जल्दी राहत मिल जाएगी। घाव जल्दी भर जाएगा। इसके अलावा जलन भी दूर हो जाती है।


Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

No comments